ads header

Breaking News

उप जेल पवई के अदंर से फरार तीन कुख्यात कैदियों को तत्काल पकडने मे पुलिस ने पाई सफलता

 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जेल की चार दिवारी पार करने में प्रयुक्त की गई सामग्री को किया जप्त।


घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 11.10.2021 को फरियादी उद्देश्य पिता छोटे लाल लारिया उम्र 31 वर्ष जेल प्रहरी उप जेल पवई द्वारा थाना पवई आकर रिपोर्ट किया की पवई उप जेल से विचाराधीन कैदी जेल के अंदर से दिनांक 11.10.2021 के दोपहर बाद सवा तीन बजे फरार हो गये है । फरियादी की रिपेार्ट पर से थाना पवई में अपराध क्रमांक 411/2021 धारा 224 भादवि0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही - श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोंदय पन्ना श्री धर्मराज मीना द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अनु0 अधिकारी पुलिस पवई श्री रक्षपाल सिंह यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पवई , थाना प्रभारी अमानगंज, तथा सिमरिया एंव पुलिस लाईन के बल एंव अधिकारियों के नेतृत्व में अलग अलग टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उपरोक्त पुलिस टीम को पवई उप जेल से फरार उपरोक्त तीनो कुख्यात आरोपियों की पतारसी हेतु उचित दिशा निर्देश दिये गये जो पुलिस अधीक्षक पन्ना के दिये गये निर्देशों के पालन करते हुये उपरोक्त पुलिस टीम द्वारा उप जेल पवई के स्टाफ को साथ लेकर फरार आरोपियों की जानकारी जुटाने हेतु मखबिर तत्रं को सक्रिय किया गया तथा अलग अलग दिशाओ में जाने वाली रोड के अंदर कच्ची रास्ता तथा उप जेल पवई के पीछे लगे जंगल एंव खाई में फरार आरोपीगणों की सघन सर्चिंग की गई जो उपरोक्त फरार तीनो आरोपीगणों को पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया। व आरोपीगणों के कब्जे से जेल के अंदर से भागने में प्रयुक्त की गई सामग्री को किया गया जप्त।  आरोपीगणों द्वारा पूछतांछ पर बताया गया कि जेल की उंची चार दीवारी कूदने के उपरांत सभी आरोपीगणों के पैरो में चोटे आई है जिसका ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पवई मे कराया गया है। उपरोक्त तीनों आरोपियों से दौरान विवेचना पूछताछ पर जो भी तथ्य सामने आएंगे पृथक से जानकारी बताई जाएगी। उपरोक्त गिरफ्तार शुदा तीनो आरोपीगणो को आज दिनांक 12.10.2021 को माननीय न्यायलय पवई के समक्ष पेश किया जा रहा है। 


सराहनीय योगदान  - उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरी0 डी के सिंह , निरी0 थाना प्रभारी अमानगंज, उप निरी0 सुशील शुक्ला , उप निरी0 अंजली राजपूत, थाना सिमरिया से उप निरी0 बीएल पाण्डेय, उप निरी0 एच आर उपाध्याय , थाना शाहनगर से राजेन्द्र सिंह जादौन, सिमरिया से सउनि0 प्यार खान ,सउनि रजीत कुजूर पवई से सउनि0 एस के शुक्ला , प्र0आर0 कृष्णकांत , आर0 581 सलीम , आर0 385 राजू साहू , आर0 613 वीरेन्द्र खरे ,आर 279 दीपक मिश्रा सैनिक 112 पूरन सिंह तथा पुलिस लाईन पन्ना से प्राप्त एस ए एफ स्टाफ एंव उप जेल पवई का स्टाफ सहित सायबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

नाम पता आरोपीगण 

1. लूट में विचाराधीन- महेन्द्र सिंह उर्फ दद्दू पिता शिवचरण सिंह गौड उम्र करीब 36 साल निवासी देवगांव थाना रीठी , 


2. बलात्कार का विचाराधीन कैदी-  लक्ष्मी कांत विश्वकर्मा पिता रामखिलावन विश्वकर्मा उम्र 26 साल निवासी ग्राम झरकुआ थाना अमानगंज 

3. अपहरण एंव हत्या का प्रयास विचाराधीन कैदी - अनिरूद्ध सिंह उर्फ पिन्टू पिता सुदामा सिंह राठोर उम्र 22 साल निवासी ग्राम नुनागर थाना शाहनगर


No comments