ads header

Breaking News

श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने रिज़वान अहमद सिद्दीक़ी

 भोपाल/ मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने संगठन को गति प्रदान करने के उद्देश्य डिजिआना मीडिया समूह के समूह संपादक रिजवान अहमद सिद्दीक़ी को संगठन में कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है|

         रिजवान अहमद सिद्दीकी  कटनी जैसे शहर से निकलकर देश-प्रदेश की पत्रकारिता में अपना मुकाम बनाया हैं वह काबिले तारीफ हैं श्री सिद्दीक़ी वर्तमान में ग्रुप एडिटर डिजिआना मीडिया ग्रुप हैं जिसके अंतर्गत सेटेलाइट न्यूज़ चैनल न्यूज़ वर्ल्ड , डिजिआना न्यूज़ , डीएनएन न्यूज़) आते हैं | श्री सिद्दीकी न्यूज़ वर्ल्ड एडिटर इन चीफ़ ,

न्यूज़ एडिटर बंसल न्यूज़,

फाउंडर एडिटर टाइम टुडे ( भारत समाचार),फाउंडर एडिटर smbc इनसाइट (वर्तमान मे smbc न्यूज़ एक्सप्रेस) ,एमपी/सीजी हेड GNN न्यूज़ चैनल , विशेष संवाददाता सहारा समय मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ , विशेष संवाददाता UNI , रिपोर्टर ETV मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़,ब्यूरो चीफ़ सी टाइम्स ,ब्यूरो चीफ़ दैनिक भास्कर कटनी के दायित्व का बख़ूबी निर्वहन कर चुके  हैं ।

         रिज़वान जी पत्रकारिता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के सबसे बडे़ संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के दो कार्यकाल में निर्वाचित प्रदेश सचिव पद पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं लंबे समय से संघ के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के संयोजक का दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। संगठन में सक्रिय योगदान की वजह से उन्हें अब प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  नियुक्त किया गया हैं उनकी नियुक्ति पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रदुम सिंह तोमर पूर्व मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक सहित प्रदेश कैबिनेट के 1 दर्जन से अधिक मंत्रियों भाजपा कांग्रेस के पदाधिकारी पत्रकार संगठनों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी बधाई प्रेषित करते हुए श्री सिद्दीक़ी के नेतृत्व में संगठन के नए आयाम तय करने व पत्रकारों की समस्याओं के बेहतर  समाधान की अपेक्षा की है | श्री सिद्दीकी प्रदेश के पहले ऐसे पदाधिकारी होंगे जिन्होंने किसी मीडिया हाउस में सर्वोच्च पद पर आसीन होते हुए संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व स्वीकार किया हैं।


No comments