ads header

Breaking News

26 तक खजुराहो से धुबेला का निःशुल्क भ्रमण मध्य टूरिज्म बोर्ड की पर्यटकों के लिए अनूठी पहल

 [7:07 PM, 2/21/2021] +91 94251 44312: छतरपुर, 21 फरवरी 2021

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नवाचारों को क्रियान्वित करने में सदैव अग्रणी रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश पर्यटन द्वारा पर्यटकों की सुविधा तथा निकटवर्ती गंतव्य स्थलों के प्रोत्सा्हन हेतु खजुराहो नृत्य समारोह 22 से 26 फरवरी तक खजुराहो से धुबेला संग्रहालय के भ्रमण के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई गई है, जिससे खजुराहो नृत्य समारोह में आने वाले विभन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटक धुबेला संग्रहालय का भी निःशुल्क रूप से भ्रमण कर सकेंगे। पर्यटकों के लिए प्रतिदिन प्रातः 10.00 बजे मध्य प्रदेश पर्यटन के झनकार होटल निःशुल्क बस रवाना होगी।

धुबेला संग्रहालय की विशेषता

यहां बुंदेलाओं राजाओं के वस्त्र एवं हथियार हैं दर्शनीय

गुप्त एवं कल्चुरीकाल की संस्कृति परिलक्षित होती है

उल्लेखनीय है कि खजुराहो से 60 किलोमीटर के फासले पर स्थित धुबेला जो महाराज छत्रसाल की राजधानी रही थी।  महाराजा छत्रसाल की याद में धुबेला संग्रहालय का निर्माण  सितंबर 1955 में किया गया था। यहां गुप्त और कल्चुरिकाल की स्मृति परिलक्षित होती है। यहां बुंदेला राजाओं के वस्त्र और हथियार भी देखने मिलते हैं। पाश्र्वनाथ, ऋषभनाथ और नेमीनाथ की मूर्तियां भी यहां हैं। म्यूजियम में अलग-अलग आठ दीर्घाएं हैं। जिनमें म्यूजियम की ओपन गैलरी पर्यटकों के लिए सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र होती है।

मध्य भारत के परम प्रतापी और शूरवीर यौद्धा महाराजा छत्रसाल के जीवन की कहानी के साथ उनके समय में करवाए गए ऐतिहासिक इमारते जैसे, मस्मानी का महल, हृदयाशाह का महल, महोबा द्वार, शीतल गढ़ी, रानी कमला के पति की समाधी, बदल महल, महाराज छत्रसाल की समाधी, भले भाई की समाधी, महाबली तेली की समाधी, आदि कई ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है, इन पर्यटन स्थलों एवं धुबेला के इतिहास से पर्यटकों को रूबरू कराने के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्मर बोर्ड द्वारा यह अनूठी पहल की गई है।  

[7:15 PM, 2/21/2021] +91 94251 44312: आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों , संगठन महामंत्रियों, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारियों की बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ओजपूर्ण उद्बोधन से मन  सभी का मन प्रफुल्लित  हो गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान जगत प्रकाश नड्डा जी  एवं प्रधानमंत्री जी ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ  जाकर  स्वयं चाय पर सबसे मिले।यह चित्र उसी अवसर के हैं।


No comments