ads header

Breaking News

प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता अभियान "सम्मान" का प्रारंभ किया गया।

 आज दिनांक 11 जनवरी 2021 को 13:30 बजे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से, माननीय मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला शिक्षा को समाज के केंद्र बिंदु पर लाने हेतु प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता अभियान "सम्मान" का प्रारंभ किया गया।


वेब लिंक के माध्यम से विदिशा जिले से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी इस अभियान के शुभारंभ में उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी वृंदावन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू, पुलिस अधीक्षक महिला अपराध आकांक्षा जैन, महिला बाल विकास अधिकारी इत्यादि शामिल हुए।


"सम्मान" अभियान के मुख्य उद्देश्य हैं महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा हेतु जागरूक करना, आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को सचेत कर हतोत्साहित करना, तथा महिला एवं बच्चों की सुरक्षा में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना। इसका क्रियान्वयन कम्युनिटी आउटरीच, महिला सुरक्षा ऑडिट, प्रतियोगिताओं का आयोजन, साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों इत्यादि द्वारा किया जाएगा।

 रिपोटर  -




रूपसिहं यादव जिला विदिशा

No comments