ads header

Breaking News

हायर सेकेण्डरी की प्रदेश की मैरिट सूची में आये छतरपुर जिले के मेधावी छात्र - छात्राओं को आज कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने सम्मानित किया।

आज माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छतरपुर जिले के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया...
इस मौके पर जिला कलेक्टर श्रीमान शीलेन्द्र सिंह ने छात्र छात्राओं के साथ साथ कुशल नेतृत्व के लिए संस्था प्राचार्यों को भी सम्मानित किया।
     शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांव की छात्रा ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया।इस विद्यालय की प्राचार्या डॉ रचना मिश्रा भी अपने जमाने की इसी विद्यालय की मेधावी छात्रा रहीं हैं और उन्होंने भी स्नातक,स्नातकोत्तर परीक्षा में रीवा विश्वविद्यालय में टॉप किया था।उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आज इस विद्यालय ने अपनी उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है।
      वंही छतरपुर उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र ने भी प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।प्राचार्य श्री अशोक खरे के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन का यह परिणाम है।
छात्र,छात्राओं के साथ पूरे विद्यालय परिवार को बधाई और शुभकामनाएं...।

No comments