ads header

Breaking News

अर्चना गुड्डू सिंह ने क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं प्राकृतिक रंगों से सुखी होली खेलें- अर्चना गुड्डू सिंह

 छतरपुर।  यह हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। दो दिवसीय त्यौहार हिंदू कैलेंडर के फाल्गुन महीने की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन से शुरू होता है। इसे रंगो के त्योहार के रूप में मनाया जाता है, होली देश भर के विभिन्न हिस्सों में बहुत उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस अवसर पर छतरपुर नगर पालिका की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली के मौके पर बधाई दी और कामना की कि यह त्योहार उनके जीवन में खुशियों के हर रंग लाए। उन्होंने लोगों से अपील किया है की सब इको फ्रेंडली होली मनाये जिससे पानी की अनावश्यक बर्बादी न हो साथ ही प्राकृतिक रंगों से सुखी होली खेलने का आग्रह किया है जिससे किसी भी प्रकार से स्वास्थ्यगत हानि ना हो।


No comments