ads header

Breaking News

हिंदू नव वर्ष शोभा यात्रा की बैठक पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास मुख्यालय में संपन्न

 भगवान प्रभु श्रीराम  जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने लिया गया निर्णय 


 ग्रीन एंबुलेंस के माध्यम से होगी जन जागरूकता 


 सतना 18 मार्च। पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास मुख्यालय रीवा रोड बभ्हनगंवा मे आगामी 30 मार्च को श्री राम नवमी के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण वृक्षों के महत्व को जन जन तक पहुंचाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। 

     सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र जी के विगत दिवस प्रवास में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा में अपना सपना हरा-भरा सतना अभियान के अंतर्गत ग्रीन एंबुलेंस को शोभायात्रा में शामिल होने के संदर्भ में समस्त कार्यकर्ताओं की सहमति से रूपरेखा बनाई गई थी।  

   कार्य में परिणित करने के लिए कार्यकर्ताओ ने भगवान प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। 

     शोभा यात्रा में ग्रीन एंबुलेंस के साथ में वृक्ष की आकृति में न्यास कार्यकर्ता वृक्षों का महत्व बताने के लिए जन  जागरूकता करेंगे। 

   शोभायात्रा में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व के साहित्य का भी वितरण किया जाएगा। शहर के नागरिकों से अपील की जायेगी कि वे अपने प्रियजनों के जन्म दिवस, विवाह वर्षगाँठ एवं अन्य यादगार को जीवंत बनाने के लिये पेड़ अवश्य लगायें। वृक्ष है तो जीवन है का संदेश सतना वासियों को दिया जायेगा ।

    सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए। 

   नागरिकों को जन जागरण हेतु संदेश प्रदान करने के लिए प्रेरणादायक झांकी निकाली जायेगी ।साज सज्जा के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व भी दिये गए। 

    इनकी रही उपस्थिति 

महेंद्र तिवारी,मधु बाल्मिक, गोपाल बाल्मिक, सचिन त्रिपाठी, रश्मि सैनी, नितिन मिश्रा, सुनील यादव, अनुराग तिवारी, कपिल शुक्ला, शिवम शुक्ला, करुणेश अनुरागी, राजेश त्रिपाठी नीलू एवं सेवा न्यास कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




No comments