ads header

Breaking News

*पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने हिंदू नव वर्ष के कैलेंडर में अपने संकल्पों को करेंगे साकार: डॉ राकेश मिश्र *

  स्व. बाल आपटे स्मृति वाचनालय में छात्र छात्राओं को निशुल्क ऑनलाइन डिजिटल पाठ्य सामग्री होगी उपलब्ध 


 देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की गई कामना 


 सतना गौरव दिवस के अवसर पर लिए गए स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन संकल्प को दोहराया: 


सतना जिले की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह होगा आयोजित :

सतना 21 मार्च ! पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र ने हिंदू नव वर्ष   के शुभारंभ के शुभ अवसर पर सेवा न्यास के द्वारा वर्ष भर के कार्यों का कलैंडर व ब्यौरा प्रस्तुत किया।इस कलैंडर को जारी करते हुए हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा  में विशेष रुप से सेवा न्यास की संस्थापिका श्रीमती शांति मिश्रा जी के सपनों को साकार करने के लिए महिला उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम बनाए गए हैं। 

महिलाओं को आर्थिक, स्वालंबन बनाने के लिए स्व सहायता समूह की मदद के लिए कई योजनाओं का निर्माण किया। 

      स्वच्छता अभियान सभी बस्तियों में चलाया जायेगा:

    महिला स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करने के लिए सेवा बस्तियों में सेनेटरी पैड वितरण एवं साफ-सफाई के महत्व को लेकर जन जागरूकता अभियान की वृहद् रूपरेखा बनाई गई। 

   उपलब्ध* 


 देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना हेतु होंगे स्वास्थ्य शिविर: 

   सेवा न्यास के प्रेरणा स्रोत दद्दा जी हमेशा कहा करते थे कि माघ मेला में भंडारा प्रसाद वितरण जगह-जगह किया जाता है, लेकिन स्वास्थ्य शिविरों की संख्या नगण्य रहती है।पूज्य  दद्दा जी के अमृत वचनों को शिरोधार्य करते हुए सेवा न्यास द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर एवं निशुल्क चश्मा वितरण, नेत्र शिविर के साथ कान की मशीनें शिविर के माध्यम से ज़रूररत मंदों, साधु-संतों एवं कल्प वासियों को प्रदान की जाएंगी। 

  

    डॉ राकेश मिश्र ने आगे कहा कि सतना गौरव दिवस के अवसर पर सेवा न्यास ने संकल्प लिया था की मेदांता दि मेडिसिटी गुरुग्राम वर्ष में दो बार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।  पहला शिविर जुलाई माह में सतना में आयोजित होगा।


व्याख्यान मालाओं से बौद्धिक विषयों पर होगा जनजागरण:


पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा समसामयिक विषयों पर व्याख्यानमालाएँ आयोजित की जाएंगी। 

  मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जी के समक्ष संकल्प लेते हुए सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र के संकल्प को कार्यरूप में परिणित करने के लिए योजना बनाई गई है। पूर्व योजना पूर्ण योजना के साथ ही “अपना सपना- हरा भरा सतना” लक्ष्य है अपना अभियान चलाकर पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति के लिए शहर को हरा-भरा करने में पर्यावरण प्रेमियों से अनुरोध किया है की वे अपने जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ एवं पूर्वजों की याद में कम से कम एक वृक्षारोपण अवश्य करें। 


     श्रीराम नवमी शोभा यात्रा में ग्रीन एम्बुलेंस पर होगी हरा भरा सतना की झांकी:

   हिंदू नव वर्ष श्रीराम नवमी शोभायात्रा में ग्रीन एंबुलेंस को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेरणादायक झांकियां निकालकर आम जनमानस को वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया जाएगा। 

    

  स्व. बाल आपटे स्मृति वाचनालय में छात्र छात्राओं को निशुल्क ऑनलाइन डिजिटल पाठ्य सामग्री होगी उपलब्ध 

    सतना जिले के मध्यम वर्ग परिवार के  छात्र छात्राओं को स्व. बाल आपटे जी की स्मृति में संचालित सेवा न्यास कार्यालय नेह निकुंज रीवा रोड वाचनालय में ऑनलाइन डिजिटल  निशुल्क सामग्री उपलब्ध रहेगी। 

  *ग्रामीणों व किसानों हेतु होंगे कार्यक्रम *

   कृषि को बढ़ावा देने के लिए नई उन्नति आधुनिक खेती के संदर्भ में कृषि संगोष्ठी के माध्यम से किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक किया जाएगा। 

   

प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा आयोजन:

   हिंदू नव वर्ष कैलेंडर में कन्या विवाह की भी रूपरेखा बनाई गई है। ज़िला भर की प्रतिभाओं को गत वर्षों की भाँति सम्मानित किया जायेगा ।

    सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र ने हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों के दीर्घायु होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की है।सभी न्यास कार्यकर्ताओं को कल प्रथम दिन से ही शुभ संकल्पों के साथ मौलिक कर्तव्यों के साथ आगे बढना होगा।




No comments