ads header

Breaking News

"जागृत महिला सशक्त परिवार" विषय पर परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन 12 मार्च को पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का होगा सम्मान"

 सतना/ छतरपुर। 10 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की श्रृंखला  में रविवार 12 मार्च, 2023 को एक परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस परिचर्चा का विषय है "जागृत महिला - सशक्त परिवार"। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का अभिमत है कि आज स्त्रियों के सम्मान एवं बराबरी के अधिकार विषय में चर्चा तो बहुत अधिक होती है, लेकिन हमारे घरों के आसपास भी महिलाओं को उचित सम्मान एवं बराबरी का दर्जा नहीं दिया जाता है। वास्तव में परिवारों में संघर्ष के साथ  काम करने वाली स्त्रियों को समाज में उचित सम्मान एवं स्थान मिलना चाहिए। 

     इसी बात को ध्यान में रखते हुए पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने सतना जिले की ऐसी ही  महिलाओं को चयनित किया है,  जो महिलाएं परिवार की विपरीत परिस्थितियों में रहकर  स्वयं एवं अपने बच्चों की परवरिश की एवं उन्हें जिंदगी के किसी विशिष्ट मुकाम तक पहुंचाया है।


    श्रीमती शांति मिश्रा सेवा न्यास की संस्थापिका के विचारों का सम्मान :

     पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की संस्थापिका श्रीमती शांति मिश्रा जी का सदैव प्रयास रहता था कि जो लोग अच्छा काम करें उन्हें केवल सम्मानित भर न किया जाए, बल्कि उनकी कहानी दूसरे लोगों को बताई जाए, जिससे दूसरों को उनसे  प्रेरणा मिल सके। उन्होंने स्वयं अपनी चारों बेटियों को उच्च शिक्षा व रोज़गार प्रदान किया और उन्होंने समाज में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया। इसी भाव को लेकर सेवा न्यास की महिला अभियान प्रमुख श्रीमती मनीषा सिंह ने आगामी 12 मार्च को एक परिचर्चा का आयोजन रखा है।  जागृत महिला - सशक्त परिवार शीर्षक से आयोजित परिचर्चा में सब बातों की खुली चर्चा होगी। यदि महिला जागृत व  सजग होगी, तो वह अपने परिवार को मजबूत करेगी। हम जानते हैं कि एक महिला पढ़ी-लिखी और जागरूक होगी, तो इसके कारण एक परिवार सशक्त होगा। श्रीमती शांति मिश्रा जी के विचारों को हम सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

   आगामी समय में ऐसी महिलाओं हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोज़गार हेतु योजना सेवा न्यास ने की है।पं. गणेश प्रसाद मिश्र  सेवा न्यास कार्यकर्ताओं ने सतना जिले की ऐसी महिलाओं को चिन्हित भी किया है। 

सेवा न्यास मुख्यालय में रविवार को आयोजित होगा सम्मान समारोह :

आगामी रविवार सायं  4:00 बजे उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन सेवा न्यास के मुख्यालय “नेह निकुंज”  बम्हनगवां रीवा रोड सतना में आयोजित है। आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।इस आयोजन में अपने आसपास रहने वाली महिलाओं का ध्यान कर सूचना अवश्य दीजिए एवं भविष्य में उन्हें भी सशक्त परिवार बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए सेवा न्यास से जोड़िए।




No comments