ads header

Breaking News

विरागोदय महामस्तकाभिषेक मे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा के गजरथ परिक्रमा के साक्षी बने लाखों लोग

 पथरिया / -  यहां के विरागोदय महामहोत्सव में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा व गजरथ महोत्सव के अंतिम दिवस शुक्रवार की सुबह भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। प्रतिष्ठाचार्य वाणीभूषण पं. हँसमुख जी धरियावाद ने पंचकल्याणक की सारी क्रियाएं सम्पन्न कराई। इस अवसर पर गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में भगवान के मोक्ष कल्याण पर प्रकाश डाला एवं भक्तों के द्वारा पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त किया।गणाचार्य श्री विराग सागर जी ने अपने मंगल प्रवचनों में सौधर्म इंद्र विनय मलैया समेत सभी 81- 81 पात्रो के लिए मंगल आशीर्वाद दिया एवं सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारीयो को मंगल आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह सब आपके मेहनत समर्पण के कारण पंचकल्याणक सानंद सम्पन्न हुआ।


  मंत्री गोपाल भार्गव को किया सम्मानित


आचार्य श्री ने अपनी मंगल वाणी में मप्र शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव के लिए मंगल आशीर्वाद दिया और कहा कि आपने धर्म के लिए जो समर्पित भावना से गजरथ परिक्रमा एवं पथरिया के सभी पहुँच मार्गो के सड़क निर्माण एवं सुधार के कार्यो को तत्परता से कराया वह स्मरणीय एवं सराहनीय रहेगा। समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री श्री भार्गव को सम्मानित किया ।इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल,दमोह विधायक अजय टंडन, पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार को उनकी समर्पित भावना सहयोग के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर अनेक जगह के अतितिथों को सम्मानित किया गया।      


 गजरथ  सहित अनेक रथो की हुई सात परिक्रमा


पंचकल्याणक की पूजा व विश्वशांति महायज्ञमे सभी पात्रो इंद्र इंद्रानियों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति दी। दोपहर मे विरागोदय के विशाल कमल आकार के मंदिर की सात फेरियां अपार जनसमूह व श्रद्धालुओं के साथ लगाई गई । गजरथ की सातों परिक्रमा में पूज्य गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज एवं उनके संघस्थ 350 साधु संत साधवियां चल रहे थे जिनकी जयकारों से आकास गुंजायमान था। प्रथम गजरथ में सौधर्म इंद्र विनय मलैया कुबेर इंद्र अनिल कुबेर , प्रकाश चंद्र सराफ, राजेन्द्र सिंघई श्रीजी चमर ठुलाते सबार थे, इसके अलावा पांच स्वर्ण व रजत तथा अन्य रथों में सैकड़ों इंद्र इंद्रानियां श्रीजी को विराजमान किये सप्त परिक्रमा लगा रहे थे जिसमे अनेक श्रध्दालुओं को सारथी बनने सौभाग्य प्राप्त हुआ,इस गजरथ परिक्रमा मे हाथी, घोड़े, वग्गियों मे धर्मध्वज लिये वही दिव्यघोष व बैण्ड संगीत की स्वरलहरियों के साथ नाचते झूमते अपार जनसमूह चल रहा था। कार्यक्रम के उपरांत सत्यपाल जैन ने प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।


🙏वरिष्ठ पत्रकार राजेश रागी बकस्वाहा







No comments