ads header

Breaking News

पं गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों हेतु चर्चा संपन्न। जिलास्तरीय वालीबाल टूर्नामेंट 25-26 फ़रवरी को व्यंकटेश मंदिर में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा का हुआ सम्मान।

 सतना 2 फरवरी। पं गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र ने 

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा जी को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं सेवा न्यास की गतिविधियों पर आधारित पंचम पुष्प पुस्तक भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तदुपरांत चाय पर चर्चा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम सेवा न्यास कार्यकर्ताओं ने न्यास की प्रगति के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। 

   बैठक में डॉ. राकेश मिश्र जी ने कहा कि प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में सेवा न्यास द्वारा कल्प वासियों/मरीजों के लिए मेदांता दि मेडिसिटी गुरुग्राम द्वारा दो दिवसीय निशुल्क  हैल्थ कैंप का आयोजन किया गया।आज अंतिम दिवस पर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उपस्थित सभी मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया।आज 1345 मरीज़ों ने अपनी जॉंच करवाईं। 22 लें स्वास्थ्य शिविर की अपार सफलता के लिए सभी का साधुवाद व्यक्त किया। 

      चाय पर चर्चा करते हुए डॉ राकेश मिश्र ने कहा कि सेवा न्यास द्वारा अपना सपना हरा भरा सतना लक्ष्य है अपना अभियान में  तेजी लाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने निवास क्षेत्र में अपने आस-पड़ोस रह रहे निवासियों से संपर्क कर उनके जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ,अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि पर उनकी याद में वृक्षारोपण अवश्य करें। 

           उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करने से पर्यावरण तो शुद्ध रहता ही है, साथ ही इस पुनीत कार्य से पुण्य की प्राप्ति होती है।

      ग्रीन एंबुलेंस सेवा द्वारा प्रतिदिन जोन वार सुबह शाम  भ्रमण कर पूर्व में लगाए गए वृक्षों की देखभाल की जा रही है।

सेवा न्यास की पहचान जिले में उच्च दर्जे की: सतीश शर्मा

नवनियुक्त भाजपा ज़िलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास शहर में जो भी अभियान चला रहा है, वह हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है । ग्रीन एम्बुलेंस व व़ृक्षारोपण हो या बाल आपटे स्मृति वाचनालय हो या स्वास्थ्य शिविरों की श्रंखला में लाखों लाभान्वित हों सबसे अपने सतना ज़िले को ही लाभ है। सेवा ही संगठन के साथ डॉ. राकेश मिश्र जी की टोली काम में लगी है यह अभिनंदनीय है।


 इनकी रही उपस्थिति

बालकृष्ण शुक्ला, कमलेश्वर अग्रवाल, कृष्णा पांडे, अशोक गुप्ता, राजीव व्यास, अजय मिश्रा, श्रीमती मनीषा सिंह, सुनीता पटेल, वीरेंद्र सिंह बीरू, महेंद्र तिवारी, शैलू शर्मा, जितेंद्र अग्निहोत्री, अर्चना पटेल ,शिवा पटेल, रश्मि सैनी, नीलम सैनी, अनिल सैनी, सीलम सैनी, शिवम शुक्ला, अनुराग तिवारी,नितिन मिश्रा, सुनील यादव, विनोद, गोपाल, लखन लाल शुक्ला, करुणेश अनुरागी, बृजेश सिंह, राजेश त्रिपाठी नीलू एवं सेवा न्यास के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







No comments