ads header

Breaking News

थाना सिविल लाईन के ग्राम दालौन मे हुई हत्या के 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार गया

 हत्या के आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार 

 पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा के निर्देशन मे एवं अति. पुलिस श्री विक्रम सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक श्री लोकेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे निरीक्षक कमलेश साहू थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन की टीम ने दालौन मे हुई हत्या के 07 आरोपियों को घटना के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया। 

 घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 17.02.23 को ग्राम दालौन में पुरानी रंजिश को लेकर मंगल सिंह बनाफर को जान से मारने की नियत से दालौन के ही नारायण सिंह लाठी लेकर, भगवत सिंह खर्दा लिये हुए तथा इन्द्रपाल सिंह शब्बल लिए हुए एवं कल्याण सिंह, बृज सिंह, शपेन्द्र सिंह, संजू सिंह, रोशन सिंह ने लाठी, डण्डों, सब्बल आदि से एकजुट होकर मंगल सिंह की मारपीट किया। रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया आरोपी नारायण सिंह, भगवत सिंह, इन्द्रपाल सिंह, कल्याण सिंह, बृज सिंह, शपेन्द्र सिंह, संजू सिंह, रोशन सिंह के विरूद्ध अप.क्र. 132/23 धारा 147, 148, 149, 294, 307 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया, मारपीट से मंगल सिंह बनाफर को गंभीर चोट आई थी जो इलाज दौरान मंगल सिंह बनाफर की मृत्यु हो जाने से मामले में धारा 302 भादवि. का इजाफा किया गया एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये गये दिनांक 19.02.23 को हत्या के आरोपी1. नारायण सिंह पिता त्रिलोक सिंह 2 भगवत सिंह पिता त्रिलोक सिंह 3. कल्याण सिंह उर्फ कल्लू पिता स्व. जगदीश सिंह 4. इंद्रपाल सिंह उर्फ इंदू राजा पिता भवगत सिंह 5. सपेन्द्र सिंह पिता भगवत सिंह 6. रोशन सिंह पिता नारायण सिंह 7संजू उर्फ संजय सिंह पिता नारायण सिंह सभी निवासी ग्राम दालीन थाना सिविल लाईन जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 05 लाठी 01 सब्बल एवं 01 खर्दा जप्त किया गया। गिरफ्तारसुदा आरोपियों में अधिकांश आदतन अपराधी है जिनके विरूद्ध पूर्व में भी विभन्न अपराध पंजीबद्ध है, गिरफ्तारसुदा आरोपियों को जे0आर0 पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। मामले मे शेष 01 आरोपी  गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।


 सराहनीय भूमिका निरी0 कमलेश साहू, उनि.भूपेन्द्र, उनि0 राजकुमार तिवारी, उनि0 वीरेन्द्र, सउनि हरिश्चंद्र, प्र0आर0 724 हरचरण, प्र0आर0 162 वीरेन्द्र, आर0 332 करन यादव


No comments