ads header

Breaking News

12 बोर की अवैध बंदूक के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

 श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर श्री विक्रम सिंह एवं एसडीओपी लवकुश नगर श्री पीएल प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जुझार नगर उप निरीक्षक बृजेंद्र कुमार चाचोदिया ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात आरोपी नीरज सिंह तोमर  निवासी ग्राम खुडेरी थाना जुझार नगर के कब्जे से एक 12 बोर की देसी बंदूक एवं एक 12 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया है।

थाना प्रभारी जुझारनगर उप निरी0 बृजेन्द्र कुमार चाचोदिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी नीरज सिंह तोमर ग्राम खुडेरी में अवैध 12 बोर की देसी बंदूक लिए संगीन अपराध करने की फिराक में घूम रहा है उक्त सूचना से थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया दिशा निर्देश प्राप्त कर पुलिस टीम के साथ दविश देकर आरोपी नीरज सिंह तोमर पिता मुन्ना सिंह तोमर उम्र 26 साल निवासी ग्राम खुरेरी थाना जुझार नगर जिला छतरपुर को एक 12 बोर की देसी बंदूक एवं एक 12 बोर के जिंदा कारतूस के साथ ग्राम खुडेरी से दिनांक 20.11.2022 की रात्रि में   गिरफ्तार किया गया है ।  उक्त कार्यवाही में सहा0 उप-निरी0 राजकुमार सिंह, प्रधान आरक्षक  धर्मराज सिंह ,प्रधान आरक्षक उस्मान खान, आरक्षक मानवेंद्र तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही


No comments