ads header

Breaking News

पुलिस कंट्रोल रूम में बाल अपराधों को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला

   जिला छतरपुर के समस्त थाना प्रभारी तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियो के साथ समान उद्देष्यो की पूर्ति हेतु आपसी समन्वय स्थापित करने हेतु पुलिस कान्फ्रेन्स हाल पुलिस लाईन छतरपुर मे दिनाॅक 11.09.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जी के निर्देषन मे बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह, सीड्ब्लूडी0 डी0पी0ओ0 राजीव सिंह, श्री पवन प्रकाष कंसल्टेंट बचपन बचाओ , उप पुलिस अधीक्षक श्री शशांक जैन, एवं अन्य अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, जिला अभियोजन अधिकारी, श्री प्रवेष अहिरवार, अमित मणि तिवारी, थाना प्रभारी महिला उप निरीक्षक  एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। 

          श्री सचिन शर्मा पुलिस अधीक्षक छतरपुर के द्वारा किषोर न्याय (बालको की देख रेख एवं संरक्षण ) संषोधन अधिनियम एवं पास्को एक्ट मे हुये नये संसोधन, फार्म ए,बी, के संबंध मे विस्तृत चर्चा करते हुये जे0जे0 एक्ट के अपराधो, व पास्को एक्ट, मे हो रही विवेचना मे विधिक जिम्मेदारी से कार्य करने हेतु निर्देष दिये गये। श्री पवन प्रकास द्वारा     ( कंसल्टेंट बचपन बचाओ ) द्वारा जे0जे0 एक्ट, व पास्को एक्ट, के बारे मे जानकारी दी गई। जिला अभियोजन अधिकारी श्री प्रवेस अहिरवार के द्वारा सीड्ब्लूसी के अधिकारो व कर्तव्यो के बारे मे बताया गया।



No comments