ads header

Breaking News

*सर्वाइकल कैंसर आज सर्वाधिक ख़तरनाक बीमारी: डॉ. सभ्यता गुप्ता * *पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा व्याख्यान माला में महिलाओं की चिंता जायज़: डॉ. महेन्द्र सिंह * *महिला स्वच्छता बहुत ज़रूरी : डॉ. रेखा त्रिपाठी *

 सतना! मेदांता हास्पिटल द्वारा आयोजित मल्टी स्पेशलिस्ट चैक अप कैंप  के दौरान महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता लाने के मकसद से शाम को एक व्याख्यानमाला का आयोजन भी किया गया जिसे मेदांता अस्पताल गुरुग्राम की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सभ्यता गुप्ता ने संबोधित किया और मुख्य रूप से सर्वाइकल कैंसर की समस्या व समाधान के बारे में बताया। व्याख्यानमाला कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. महेंद्र सिंह एवं श्रीमति (डॉ) रेखा त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 डॉ. संदीप मित्तल रेस्परेट्री विशेषज्ञ ने संबोधित करके लीवर एवं लॉग्स ट्रांसप्लांट के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।लंग्स फाइब्रोसिस की गंभीर बीमारियों को ठीक करने का मेदांता प्रयास कर रहा है।

      आज सेवा न्यास के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मनीषा सिंह ने किया व आभार प्रदर्शन नीलम जी ने किया ।



No comments