ads header

Breaking News

भाजपा का शानदार विजय अभियान जारी, निकायों से समाप्ति की ओर कांग्रेस : भूपेन्द्र सिंह आज 35 निकायों में हुए निर्वाचन में 32 पर भाजपा की विजय

 सागर। आज 35 निकायों में संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। 35 निकायों में से 32 स्थानों पर भाजपा पार्षद अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं कांग्रेस सिर्फ 3 निकायों पर सिमट कर रह गई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में जीत के बाद हो रहे अध्यक्षों के निर्वाचन में भी भाजपा का शानदार विजय अभियान जारी है तो कांग्रेस प्रदेश के ज्यादातर निकायों से समाप्ति की ओर है। 


     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर लोगों का जो अटूट विश्वास बना हुआ है उसका मैं हृदय से आभारी हूं। निकाय चुनाव में शानदार सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जाता है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। 

 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज देश में करोड़ों गरीब परिवारों के पक्के मकान हो गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड से करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला। पथ विक्रेताओं के लिए बिना ब्याज का लोन दिया गया है। ऐसी कई योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों को मिला, जिसका सीधा असर चुनाव परिणाम में भी दिख रहा है। कांग्रेस ने गरीबों के लिए कभी कुछ नहीं किया, उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझा। भारतीय जनता पार्टी सेवा के लिए राजनीति करती है और कांग्रेस सत्ता सुख के लिए राजनीति करती है, उसी का परिणाम है कि आज कांग्रेस समाप्ति की ओर है।


     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अब तक 107 निकायों में हुए निर्वाचन में 98 स्थानों पर भाजपा के अध्यक्ष चुने गए हैं। 7 अगस्त को 35 में से 32, 6 अगस्त को 37 में से 36, 5 अगस्त को 21 में से 18, 4 अगस्त को 8 में से 6, 3 अगस्त को 5 में से 5 और 1 अगस्त को 1 में से 1 स्थानों पर भाजपा को विजय मिली है।


अदभुत आवाज से धर्मेन्द्र रैंकवार सागर, बाँदरी


No comments