ads header

Breaking News

तिरंगामय हो मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री श्री चौहान हर-घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक छतरपुर जिले के घर-घर में फहराया जाएगा तिरंगा लोगों से प्रशासन ने की अपील

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि तिरंगा हमारी शान, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को बहुआयामी स्वरूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों और वृहद पौध-रोपण के अंकुर अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। प्रदेश में हर घर तिरंगा का मुख्य अभियान 13 से 15 अगस्त की तिथियों में केन्द्रित रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक में वीडियो कॉफ्रेंस से कलेक्टर्स से चर्चा भी की। एनआईसी छतरपुर में इस समीक्षा में डीआईजी श्री विवेकराज सिंह, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, सीईओ जिला पंचायत श्री ए.बी. सिंह, एएसपी श्री विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे। 13 से 15 अगस्त तक छतरपुर जिले के घर-घर में फहराया जाएगा तिरंगा। जिला प्रशासन छतरपुर ने इस अभियान में हर-एक व्यक्ति, संस्थाओं, व्यापारियों तथा समाज के हर विधाओं से जुड़ें लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ने की अपील की गई है।

प्रचार-प्रसार के लिए केंद्र शासन की harghartiranga.com वेबसाइट पर तिरंगे के साथ फोटो/सेल्फी अपलोड कर पोस्ट कर सकते है और वहाँ से सर्टिफिकेट ले सकते हैं। प्रदेश शासन की सभी वेबसाइट को ओपन करने पर तिरंगा अभियान की जानकारी बैनर के रूप में मिलेगी।


पेड़ लगाना धरती बचाने का अभियान है


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी जिलों में पौध-रोपण महाअभियान सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हरियाली महोत्सव और अंकुर अभियान के कार्य निरंतर चलना है।





No comments