ads header

Breaking News

नगरीय निकाय आम निर्वाचन कल द्वितीय चरण में 13 को 11 निकायों के 222 केन्द्रों में होगा मतदान निष्पक्ष चुनाव करवाने सभी तैयारियां पूर्ण मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें, अफवाहों पर ध्यान न दें गड़बड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी आर ने बताया कि छतरपुर जिले के 11 नगरीय निकायों में 13 जुलाई को द्वितीय चरण में होने वाले मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करें और अफवाहों पर ध्यान न देंने की अपील की गई ह। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही होगी। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये पेट्रोलिंग दल के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट भी चौकस निगाहें रखेंगे। प्रातः 7 से शाम 5 बजे तक होने वाले मतदान के लिये 222 मत केन्द्र बनाये गये है। जिसमें नौगावं में 43, महाराजपुर में 30, गढ़ीमलहरा में 16, बिजावर में 20, सटई 15, बक्स्वाहा में 15, बड़ामलहरा में 16, घुवारा में 15, लवकुशनगर में 22, चंदला में 15 और बारीगढ़ के 15 केन्द्र पर मतदान होगा।

नौगांव में 17 हजार 148 पुरुष, 16 हजार 579 महिलाएं, अन्य 03 सहित 33 हजार 730, महाराजपुर में 10  हजार 453 पुरुष एवं 9 हजार 327 महिलाएं अन्य 01 सहित 19 हजार 781 मतदाता है।

गढ़ीमलहरा में 5 हजार 994 पुरुष एवं 5 हजार 320 महिलाएं सहित 11 हजार 314, बिजावर 7 हजार 774 पुरुष, 6 हजार 993 महिलाएं अन्य 02 सहित 14 हजार 769 मतदाता है।

सटई में 4 हजार 517 पुरुष, 4 हजार 96 महिलाएं सहित 8 हजार 613 और बस्क्वाहा में 4 हजार 60 पुरुष तथ 3 हजार 684 महिलाएं सहित 7 हजार 744 मतदाता वोट डालेंगे।

बड़ामलहरा में 6 हजार 928 पुरुष, 6 हजार 276 महिलाएं सहित 13 हजार 204, घुवारा में 5 हजार 338 पुरुष, 4 हजार 754 महिलाएं सहित 10 हजार 92 मतदाता मतदान करेंगे।

लवकुशगनर में 8 हजार 884 पुरुष, 8 हजार 54 महिलाएं, अन्य 02 सहित 16 हजार 900, चंदला में 4 हजार 991 पुरुष, 4 हजार 582 महिलाएं सहित 9 हजार 573 और बारीगढ़ में 3 हजार 998 पुरुष, 3 हजार 483 महिलाएं सहित 7 हजार 481 मतदाता वोट डालेंगे।

जिसमें 80 हजार 45 पुरुष, 73 हजार 148 महिला एवं 08 अन्य सहित 1 लाख 53 हजार 201 मतदाता मतदान करेंगे।


No comments