ads header

Breaking News

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु ग्रीन एम्बुलेंस का उद्घाटन रविवार को सतना में पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन हेतु अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। *सतना जिले को सर्व सुविधायुक्त ग्रीन एंबुलेंस की मिलेगाी सौगात *

 सतना! पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा चैत्र नवरात्रि राम नवमी के अवसर पर ग्रीन एम्बुलेंस का उद्घाटन किया जायेगा ।

      न्यास के मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू ने बताया कि सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी नई दिल्ली से रविवार प्रातः सतना पधार रहे हैं। इस दिन भर के प्रवास का मुख्य उद्देश्य एम्बुलेंस का शुभारंभ करना है।सभी महानुभावों से निवेदन है कि वे अपने वाहन से आकर कार्यक्रम में पधारें। 


     सेवा न्यास के संयोजक अभिनव त्रिपाठी रंजन ने बताया है कि न्यास के द्वारा साल भर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा  है ।सेवा न्यास के द्वारा जितने भी वृक्ष रोपित किये गए हैं वह आज भी सुरक्षित हैं।उनमें से कई पौधे तो फल भी देने लगे हैं। न्यास के अध्यक्ष डा राकेश जी ने समस्त आमजन से आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपना सपना- हरा भरा सतना अभियान से जुड़ें। संयोजक अभिनव रंजन त्रिपाठी ने बताया कि न्यास की परिकल्पना एवं बहुप्रतीक्षित ग्रीन एम्बुलेन्स बनकर तैयार हो चुकी है औऱ उसका लोकार्पण भी *रामनवमी के शुभ अवसर पर  10 अप्रैल 2022 (रविवार) दोपहर 3 बजे,  नेह निकुंज बम्हनगवां, रीवा रोड सतना * में किया  जाएगा। इसके बाद एक वाहन रैली करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुये  व्यंकटेश मंदिर में पूजा के उपरांत भरहुत नगर पार्क में  वृक्षारोपण के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा।

      इस ग्रीन एम्बुलेंस के द्वारा पौधों की देखरेख की जाएगी। उक्त ग्रीन एम्बुलेन्स में गैंती, फावड़ा, ट्री गार्ड, पौधे, मिट्टी, खाद और पानी की टँकी मौजूद रहेगी। यह एम्बुलेन्स सेवा न्यास द्वारा रोपित पौधों के अलावा अन्य संस्थाओं के द्वारा रोपित वृक्षों की भी सेवा करेगी।


     इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु एक मधुर गीत भी तैयार किया गया है। जिसे मशहूर गायक राहुल त्रिपाठी ने लिपिबद्ध एवं स्वरबद्ध किया है।


यह सब कार्यक्रम रामनवमी (रविवार) को किया जा रहा है।आपकी उपस्थिति सपरिवार इष्ट मित्रों सहित प्रार्थनीय है।





No comments