ads header

Breaking News

पंडित सुधीर शर्मा एवं उनके विदेशी योग साधकों ने कर्नाटक के आयुर्वेदिक आश्रम एवं समुद्र के किनारों पर चलाया स्वच्छता अभियान

  कृष्णा मठ एवं उड्डपी के समीप समुद्र किनारे पर बने भारत के प्रसिद्ध आयुर्वेदिक आश्रम Temple of Helth तथा उसके समुद्री तट के निकट फेली प्लास्टिक की गंदगी को हटाकर तथा निकटतम ग्राम टिकाटे, कुंडापुर के ग्राम वासियों को समुद्र किनारे प्लास्टिक की सामग्री को छोड़कर ना जाने का संदेश दिया | आयुर्वेदिक आश्रम के कर्मचारियों एवं योग भक्तों ने आश्रम के निकट समुद्री तट पर मछुआरों को भी मछली ना पकड़ने का संदेश दिया तथा लोगों को शाकाहारी बनने के फायदों का विवरण दिया | आश्रम के संस्थापक एवं वैधराज डॉक्टर श्री तन्मय गोस्वामी जी ने सभी साधकों एवं ग्रामीण मछुआरों को बताया कि मरे हुई जीवो को खाने से शरीर में कई रोगों एवं विकारों का स्थाई निवास बन जाता है | डॉ गोस्वामी जी ने कहा कर्नाटक, राष्ट्र प्रेमी संत जैन मुनि श्री विद्यासागर जी महाराज की जन्म स्थली है यहां पर देवी देवता निवास करते हैं | तथा यह कृष्ण भक्त पंडित श्री देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी एवं हनुमानजी के भक्त हनुमत मन्नत महाराज जी की भी अध्यात्मिक भूमि है | इस वजह से यहाँ आश्रम में गुरुजनों की असीम शक्ति एवं आशीर्वाद से तन मन एवं आत्मा की शुद्धता की जाती है | इसमें भगवान श्री धन्वंतरी जी का प्रमुख रूप से आशीर्वाद प्राप्त रहता है

खजुराहो के समाजसेवी पंडित सुधीर शर्मा जी ने सफाई अभियान में रूस के उद्योगपति श्री केरिल एवं बोरिस तथा यूक्रेन के कृष्ण भक्त गारगिल, गेरी गोरी एवं ततियाना से विश्व शांति के लिए हवन पूजन कराया | तथा उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान के बारे में अवगत कराया |

विदित हो कि शर्मा जी द्वारा लोकडाउन  पीरियड में भी शासन के नियमानुसार खजुराहो के तालाबों एवं धार्मिक स्थलों की भी सफाई की जा चुकी है | तथा विदेशों में भी हिंदू मंदिरों एवं योग आश्रम तथा पूजनीय मुरारी बापू जी की राम कथा में स्वयं सेवक के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं |






No comments