ads header

Breaking News

ओवरलोड तथा अवैध खनन परिवहन को रोकने के लिए

 उरई (जालौन)। ओवरलोड तथा अवैध खनन परिवहन को रोकने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर आज तीसरे भी अभियान जारी रहा। अपर जिलाधिकारी पूनम निगम की अगुवाई में कालपी तहसील क्षेत्र के अंर्तगत पड़ने वाले कदौरा विकास खंड़ में पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारियों ने ओवरलोड एवं अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए दर्जनों ओवरलोडिंग वाहनों का चालान कर एक करोड़ से अधिक का सम्मन शुल्क वसूल कर सरकारी राजस्व को बढ़ाने का काम किया।अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग कर चलने वाहनों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही किये जाने से खनन माफियाओं और उनको संरक्षण देने वालों में हड़कंप मचा देखा जाने लगा है। बताते चले कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ खबर प्रकाशित हो रही थी जिनको प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है।


अद्भुत आवाज ( राहुल वर्मा की रिपोर्ट )


No comments