ads header

Breaking News

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न!!

 पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर छतरपुर शहर में आज देर शाम कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर छत्रसाल चौराहे पहुंचकर जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजकिशोर पटेरिया ने कहा कि पंजाब में भगवत शरण मान की अगुवाई में ऐतिहासिक जीत मिली है और पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताते हुए अपना आशीर्वाद दिया है उसी प्रकार 2023 में मध्यप्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है क्योंकि जनता बदलाव चाहती है इस अवसर जिला संगठन मंत्री राम स्वरूप अहिरवार छतरपुर विधानसभा अध्यक्ष नवीन हुसैन महाराजपुर विधानसभा अध्यक्ष विनोद पटेल पप्पू कुशवाहा प्रभारी भरत अहिरवार महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष कुरेशा बानो सहित सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे


No comments