ads header

Breaking News

नौगॉव पुलिस की जुआ फडों पर ताबडतोड कार्यवाही, जुआ फडों एवं 09 जुआडियो से 30625/- रूप्ये जप्त,

 पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर, श्री सचिन शर्मा द्वारा अवैध आर्म्स, अवैध शराब, जुआ फडों पर कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

अभियान के क्रम में दिनॉक 13.03.22 को निरी0 संजय बेदिया, थाना प्रभारी नौगॉव को मुखबिर के माध्यम से सुनाटी गर्राेली रोड के पास जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई जो सूचना पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विक्रम सिंह के कुशल निर्देशन एवं एसडीओपी नौगॉव श्री कमल कुमार जैन के मार्गदर्शन में निरी0 संजय बेदिया के नेतृत्व में उनि0 संजय पाण्डे द्वारा हमराही स्टाफ की मदद से 02 जुआ फडों पर अलग-अलग रेड कार्यवाही करते हुये जुआ फड एवं आरोपियों 01 . माधवेन्द्र पिता जाहर सिंह निवासी गर्राेली 02 . लोकेन्द्र सिंह पिता भगवन्त सिंह निवासी गर्राेली 03 . मनोज पिता दुर्गा खटीक निवासी गर्राेली 04 . धर्मेन्द्र तिवारी पिता लालबहादुर तिवारी निवासी गर्राेली 05 . भूपेन्द्र पिता अर्जुन यादव निवासी ग्राम सुनाटी 06 . दिनेश पिता हरश्याम सेन निवासी ग्राम गर्राेली 07 . महेन्द्र पिता गनपत प्रसाद पटैरिया निवासी ग्राम सुनाटी 08 . भागराज पिता हरप्रसाद अहिरवार निवासी ग्राम गंज थाना अजनर 09 . खलील शाह पिता जुम्मन शाह निवासी गर्राेली थाना नौगॉव के कब्जे से ताश के पत्ते एवं 30625 रूप्ये जप्त कर आरोपियान उपरोक्त के विरूद्ध जुआ अधि0 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त रेड कार्यवाही में निरी0का0 संजय बेदिया, थाना प्रभारी नौगॉव, उ0नि0 संजय पाण्डेय, स0उ0नि0ज्ञान सिंह, प्र0आर0 दादूराम, आर0 अर्जुन सिंह, आदित्य सिंह परिहार, हरदीन, वीरेन्द्र सिंह वघेल, राहुल राजा,गजेन्द्र सिंह जाट, अरविन्द, कुलदीप शर्मा की भूमिका रही।



No comments