ads header

Breaking News

शासकीय महाविद्यालय में युवाओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र छतरपुर के द्वारा बड़ामलहरा ब्लॉक की शासकीय महाविद्यालय बड़ामलहरा में उपनिदेशक अरविंद्र सिंह यादव के निर्देशानुसार आज दिनांक 22 फरवरी 2022 को समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक राष्ट्रीय युवा संसद के तहत युवाओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर जीएस गिल ने सर्वप्रथम मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीपक प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। साथ ही प्राचार्य जीएस गिल द्वारा युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन, शिक्षा, खेल आदि विषय पर, डॉ. अनिल सिंह द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर, ग्रंथपाल राजेशचंद्र रिछारिया द्वारा युवाओं को खेलों के मार्गदर्शन विषय पर, सहायक अध्यापक पिंकी असाटी द्वारा आत्म निर्भर भारत, स्वच्छता अभियान, कैरियर मार्गदर्शन विषय पर, डॉ अशोक कुमार ओझा द्वारा विकास, समाज, बुद्धि आदि विषय पर युवाओं को जागरूक एवं प्रेरित किया गया। कॉलेज स्टाफ और नेहरू युवा केन्द्र छतरपुर से बड़ामलहरा ब्लॉक कार्यक्रम प्रभारी देवेन्द्र सिंह घोष द्वारा कार्यक्रम में युवाओं को कैच द रैन, जल संरक्षण अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया अभियान, डिजिटल इंडिया, कृषि उत्पाद, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना तथा केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर जीएस गिल, अशोक कुमार ओझा, अनिल सिंह, अरविंद्र सिंह यादव, राजेशचन्द्र रिछारिया, पारस नाथ अहिरवार, एनएसएस प्रभारी राजकुमार अहिरवार, विवेक आर्य, लालमड़ी तिवारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रभारी देवेन्द्र सिंह घोष, भूपेंद्र पायक, स्वच्छता प्रभारी राहुल विश्वकर्मा, सोनू यादव और कॉलेज का समस्त स्टाफ के साथ  समस्त  विद्यार्थी, युवा, समाजसेवी सहित कार्यक्रम में 158 प्रतिभागी उपस्थित रहे।





No comments