ads header

Breaking News

महंगाई, बेरोजगारी को मिटाने कांग्रेस का साथ दें--- आलोक चतुर्वेदी--

  विधायक ने घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत किया ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण--!!


युवक कांग्रेस ने किया आयोजन--


छतरपुर। जनता को कांग्रेस की नीतियों से जोडऩे के लिए इन दिनों प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर घर चलो घर-घर चलो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के नेता लोगों के घर-घर जाकर कांग्रेस के विचार उन तक पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को विधायक आलोक चतुर्वेदी की उपस्थिति में युवा कांग्रेस के द्वारा छतरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। 

पार्टी के प्रवक्ता संतोष तिवारी ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष लखन पटेल एवं विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया की उपस्थिति में सर्वप्रथम छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मौराहा में नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया। यहां विधायक आलोक चतुर्वेदी ने स्वयं सदस्यता नवीनीकरण की पर्ची कटाई साथ ही 25 अन्य लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने गांव में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं और उन्हें हल कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों के कारण देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए जनता को कांग्रेस का साथ देना होगा तभी परिस्थितियां बदलेंगी। यहां रैली निकालकर लोगों को कांगे्रस की रीति-नीति से जुड़े पर्चे वितरित किए गए। तदोपरांत अभियान के तहत कांग्रेस नेता ग्राम दुर्जनपुरवा और कतरवारा में पहुंचे। यहां लोगों की मांग पर एक पानी का बोर कराने का आश्वासन विधायक ने दिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनीस खान, अदित सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, सेवादल के अध्यक्ष अजय प्रताप सिहं, महिला प्रकोष्ठ से सपना चौरसिया, रमा चौहान, शबनम खातून, नाजिम चौधरी, नितिन खरे, अनिल खरे, अक्षय त्रिवेदी, युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष एवं आयोजक नरेश पटेल, सुरेन्द्र मिश्रा, प्रशांत कुशवाहा, ब्लाक अध्यक्ष रणछोर चौरसिया, विधायक प्रतिनिधि सियाराम रावत, ईशान खान, सुरेशबाबू खरे, दिनेश पटैरिया, राकेश पटेल, जुमना पटेल, दीपक मिश्रा सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।








No comments