ads header

Breaking News

वृक्षारोपण से ज्यादा ज़रूरी है उनका संरक्षण करना: डॉ राकेश मिश्र अपना सपना -हरा भरा सतना अभियान अंतर्गत पेडों की देखभाल पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं ने शहर में भ्रमण कर लिया जायजा सभी स्वस्थ विकसित पेड़ का रूप ले चुके पूर्व में रोपित पौधे

 सतना 20 फ़रवरी ! आज़ सतना नगर में पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की वृक्षारोपण अभियान समिति के कार्यकर्ताओं ने  शहर में अपना सपना - हरा भरा सतना अभियान के तहत पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के पदाधिकारियों द्वारा जो पेड़ लगाए गए थे,  उनकी देखभाल करने के लिए शहर में निकली टीम ने पेड़ों में खाद, पानी और जालियों को सुरक्षित करते हुए उन पेड़ों को पोषित किया गया। न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र  ने कहा कि पेड़ लगाने से महत्वपूर्ण है उन्हें संरक्षित करना, उन्हें जीवन देना, खाद पानी देकर उन्हें विशाल वृक्ष बनाना चाहिए। इससे पर्यावरण की रक्षा होती है, शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जिससे हमारा जीवन सुरक्षित रहता है। 

     आगे उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने  विगत वर्षों में जो भी वृक्षारोपण किया है आज वे सभी पौधे धीरे-धीरे बड़े होकर दस फ़ीट के पेड हो रहे हैं। फलदार आम  के पेड़ जो रोपण किया गया था  उनमें बौर आना शुरू हो गया है। जामुन, नीम, पीपल के वृक्ष को देखकर मन प्रफुल्लित हो रहा है। एक वृक्ष की सेवा का संकल्प सभी पर्यावरण प्रेमियों को लेना चाहिए जिससे कि वायुमंडल शुद्ध हो सके और आने वाली पीढ़ी को हम स्वच्छ वातावरण की सौगात दे सकें। 

     आज भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम सिविल लाइन, भरहुत होटल के सामने विगत वर्ष लगाए गए तीनों पौधों का निरीक्षण किया गया, जो सभी जीवित अवस्था में है। उनमें खर पतवार को दूरकर पानी से सींचा गया।तदुपरांत मंदाकिनी विहार कॉलोनी पार्क में सभी छह वृक्षों की देखभाल की गई। सभी वृक्ष हरे-भरे लहरा रहे हैं। 

      

आम के पेड़ों में फूल आने से प्रकृति मुस्करा उठी: न्यास का लक्ष्य पूर्ण

पूर्व माध्यमिक शाला प्रेम नगर में नक्षत्र वाटिका का भी निरीक्षण किया गया। वहां की हरियाली देखकर न्यास अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र द्वारा वृक्षारोपण किया गया। भाजपा मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर जी एवं श्रीमती अंबिका पाराशर के 27 वें वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रेम विहार कॉलोनी में इमली के पेड़ का वृक्षारोपण किया गया।

 न्यास अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र हुए भावुक 

     भाजपा प्रवक्ता स्वर्गीय राजेंद्र अग्रवाल ने अपने पिता  श्री की पुण्यतिथि पर पौधारोपण किया था। वह वृक्ष आज लहलहा रहा है। उस वृक्ष को देखकर डॉ राकेश मिश्र भावुक हो उठे कि राजेंद्र अग्रवाल असमय स्वर्ग सिधार गये।


     ग्रीन एंबुलेंस के माध्यम से वृक्षों का होगा संरक्षण 

       आज नगर भ्रमण के दौरान डॉ. राकेश मिश्र जी ने न्यास के कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि शहर में रोपित किए गए पौधों के संरक्षण के लिए व मृत हो चुके पौधों  को पुनर्जीवित करने के लिए विशेष रुप से ग्रीन एंबुलेंस बनाई जा रही है।इसके माध्यम से पौधों की देखभाल करते रहना  होगा। पुत्र के समान उसका जीवन पोषण  करना है। 


*इनकी रही उपस्थिति *

इस दौरान डॉ. एस. सी राय, राजीव व्यास, अजय मिश्रा, बालकृष्ण शुक्ला, जान्हवी त्रिपाठी, अभिनव त्रिपाठी रंजन, श्याम लाल गुप्ता श्यामू, श्री मती राधा श्रीवास्तव, निधि दुबे, कमलेश प्रसाद तिवारी, विजय दुबे, विजय कुमार गुप्ता, अमन  दुबे,  दिलीप तिवारी, नीलम गुप्ता, मणिराज विश्वकर्मा, आकाश कुमार तिवारी, सचिन त्रिपाठी, जयप्रकाश गुप्ता, बलराम गुप्ता, कुशवेन्द्र बागरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व छात्र उपस्थित रहे।





No comments