ads header

Breaking News

मौसमी वर्षा से कृषि विभाग ने किसानों को दी सलाह मैदानी अमला मैदान में उतरा

 बीते 6 एवं 7 जनवरी को छतरपुर जिले के विभिन्न अंचलों में हो रही वर्षा की स्थिति में कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दिलाने के लिये मैदानी अमले को क्षेत्र में भ्रमण कराने मैदान में उतरा है। बीते दो दिनों में औसत बर्षा 27.2 मिमी हुई। राजनगर में सर्वाधिक 54 मिमी, छतरपुर में 39 तथा लवकुशनगर में 35 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिले के अंचलों में रूक-रूक के वर्षा हो रही है।

किसानों द्वारा रबी मौसम मे जिले में फसलों का बोया गया कुल रकवां 473620 हैक्टर है। जिले के क्रापिंग पैटर्न के अनुसार गेहूं 253200 हैक्टर में बोया गया है। इसके अलावा चने की फसल 111600 हैक्टर में तथा सरसो की फसल 58245 हैक्टर मे बोई गई है। जिलें में मुख्य फसल गेहूं होने के कारण अभी प्रथम एवं द्वितीय दोर का सिंचाई का समय है। जिले के अंचलों में हुई अमृत रूपी वर्षा होने से किसानों को सिंचाई से रहत मिली है।

उप संचालक कृषि मनोज कश्यप, डॉ. सुरेश पटेल, रवीस कुमार सिंह सहायक संचालक कृषि तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा मैदानी अधिकारियों द्वारा ग्राम चौका के किसान शिवराज सिंह के खेत का निरीक्षण किया जिसमे गेहूं फसल की बुवाई की गई। खेत मे जल भराव नहीं है और फसल की स्थिति अच्छी है।

ग्राम निवारी के किसान चितरंजन चौरसिया ग्राम लखनगुवां के विनोद, राजेन्द्र सिह द्वारा बताया गया है कि वर्षा से गेहूं चना को बहुत लाभ हुआ है। उप संचालक कृषि द्वारा कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियो को किसानों को खेतों मे जल भराव होने की स्थिति मे जल निकासी हेतु ग्राम में जाकर किसानों को सलाह दिलाई जा रही है। किसानों को खेत मे नाली बना कर जल निकासी की सलाह दी गई है।



No comments