ads header

Breaking News

*पं गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा मास्क वितरण अभियान शुभारंभ * *कोरोना हेतु जनजागरण व ग़रीबों को निःशुल्क मास्क वितरित *

 सतना 20 जनवरी। पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा  कोरोना महामारी से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर आम जनमानस एवं पुलिस कर्मियों को एन 95 मास्क वितरण कर महामारी से बचाव के उपाय बताए। 

      न्यास के सदस्य बालकृष्ण शुक्ला बेटा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं। तीसरी लहर को रोकने के लिए ‘दो  गज की दूरी मास्क है ज़रूरी’ का संदेश देते हुए आम जनमानस को जागरूक किया। 

      न्यास की महिला स्वच्छता प्रमुख श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि न्यास के कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनमानस को जागरूक करने के लिए विभिन्न अभियानों के अंतर्गत मास्क वितरण एवं टीकाकरण करवाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गर्म पानी का सेवन करें  एवं योग प्राणायाम करें। 

     न्यास के वाचनालय प्रमुख अरविंद सिंह पप्पू ने कहा कि देश में कोरोना की तीसरी लहर शनै शनै अपने पैर पसार रही है। भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाकर रखें।मास्क अवश्य ही पहनें। संदेश देकर आम जनमानस को जागरुक किया गया। 


 इनकी रही उपस्थिति

संयोजक अभिनव रंजन त्रिपाठी, कोष प्रमुख कमलेश्वर अग्रवाल, कार्यालय प्रमुख महेंद्र तिवारी, प्रचार प्रमुख राजेश त्रिपाठी नीलू, न्यास सदस्य कामता पांडे, बालकृष्ण शुक्ला बेटा, महिला स्वच्छता प्रमुख श्रीमती मनीषा सिंह, खेलकूद अभियान प्रमुख अजय मिश्रा, सांस्कृतिक अभियान प्रमुख विजय दुबे, वाचनालय प्रमुख अरविंद सिंह पप्पू , न्यास की सदस्य श्रीमती संध्या उरमलिया, राधा श्रीवास्तव, नंदकिशोर मिश्रा, अर्जुन तिवारी, संजीता सैनी, श्रीमती सीलम सैनी, शिवम बडौलिया, एजाज मोहम्मद, देशपाल बागरी, शैलेश शास्त्री, पुष्पेंद्र बागरी एवं न्यास कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




No comments