ads header

Breaking News

*तिलवा चौथ पर्व पर पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा सेवा बस्ती में मास्क एवं सेनेटरी पैड वितरण कर स्वच्छता का दिया संदेश *

 मैहर बायपास में हरा भरा सतना अभियान अंतर्गत किया पौधारोपण 


सतना 21 जनवरी। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा हरा भरा सतना लक्ष्य है अपना कार्यक्रम अंतर्गत पौधारोपण आज दोपहर 1:00 बजे स्मार्ट सिटी सतना के मैहर बायपास दुर्गा मंदिर वार्ड क्र. 37 में किया गया।पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की भगिनी कार्यकर्ता श्रीमती नीलम गुप्ता जी ने बेटे के जन्मदिन पर पौधारोपण अभियान चलाकर नागरिकों को पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया ।उन्होंने कहा कि वृक्ष ही हमारा जीवन है इसलिए अपने बच्चों की तरह वृक्षों का पालन पोषण करें। 

न्यास की महिला स्वच्छता प्रमुख श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि हम सबके योगदान से ही हमारी धरती हरी- भरी और जीवनदायी रहेगी। आइये, पौधरोपण कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।


पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास बच्चों की शिक्षा, युवाओं और वयस्कों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।

आगे उन्होंने कहा कि पं० गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का मुख्य उद्देश्य नर सेवा ही नारायण सेवा है, को सार्थक बनाना है। 

 यह सेवा न्यास लोगों की सभी प्रकार की सामाजिक, आर्थिक, भौतिक व धार्मिक सेवाओं के लिए समर्पित है।

      

सेनेटरी पैड व मास्क वितरण से स्वच्छता का संदेश:

आज के कार्यक्रम की अगली कड़ी में दोपहर 4:00 बजे से महिला स्वच्छता प्रभारी श्रीमती मनीषा सिंह एवं श्रीमती जान्हवी  त्रिपाठी ने सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्ण नगर के पीछे सेवा बस्ती में शुक्रवार को बच्चियों, माताओं एवं बहनों को सैनेटरी पैड वितरण करते हुए स्वच्छता का महत्व बताया।

महिलाओं एवं बच्चियों को सेवा न्यास  द्वारा यह सेनेटरी पैड पूरी तरह मुफ्त दिये गये। इस दौरान इन लोगों को मासिक धर्म के बारे में जानकारी भी दी गई एवं लापरवाही से होने वाली समस्याओं को भी बताया गया।

     पर्चा बाँटकर स्वच्छता का दिया जा रहा संदेश

महिलायें थोड़ी सावधानी बरतकर मासिक चक्र के दौरान खुद को स्वच्छ रखकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान गंदे कपड़े का प्रयोग करने से गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इससे हमेशा संक्रमण का खतरा बना रहता है।


इस दौरान महिलाओं को महिला जन्य बीमारी उपचार एवं इसमें सैनिटरी पैड की उपयोगिता के बारे में बताया गया एवं एक पत्रक बनाकर घर - घर दिया गया ।


महिलाओं को समझाया गया है कि काफी कम कीमत में सैनिटरी पैड का उपयोग कर वे बड़ी बीमारियों से बच सकती हैं।


*मास्क वितरण प्रमुख * बालकृष्ण शुक्ला बेटा भैया द्वारा सेवा बस्ती वार्ड में मास्क वितरण करते हुए कोरोना महामारी से बचाव के उपाय बताए गये। 


     आज के अपना सपना -हरा भरा सतना   एवं सैनिटरी पैड वितरण तथा मास्क वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंदों गरीब असहाय लोगों को मास्क एवं सेनेटरी पैड वितरण किया गया ।नि:शुल्क पैड पाकर माताओं बहनों के चेहरे खुशी के मारे खिल उठे। उन्होंने न्यास के कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया कि आप हमारे बीच चलकर आये। आम जनमानस में जागरूकता पैदा करते हुए वृक्षों के महत्व,  सफाई का महत्व एवं कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव के टीकाकरण करवाने,  60 वर्ष की उम्र पार कर चुके प्रबुद्ध जनों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया गया एवं वैक्सीन का महत्व भी बताया  गया। 


 इनकी रही उपस्थिति 

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से न्यास की महिला स्वच्छता प्रमुख श्रीमती मनीषा सिंह, कार्यालय प्रमुख महेंद्र तिवारी, न्यास के प्रचार प्रमुख राजेश त्रिपाठी नीलू , मास्क वितरण प्रमुख बालकृष्ण शुक्ला बेटा, अर्जुन तिवारी, मनीष जायसवाल, नंदकिशोर मिश्रा, विकास मिश्रा, शैलेश शास्त्री, नितिन मिश्रा, लोकेश गर्ग, गुलशान  नवी, देशपाल बागरी, उमा पांडे, कृष्णा कुशवाहा, श्यामकली गुप्ता, राधा कुशवाहा, सुषमा गुप्ता, छोटू कुशवाहा, कुणाल गुप्ता, बिट्टी गुप्ता आदि सहित पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के कार्यकर्ता मौजूद रहे।





No comments