ads header

Breaking News

मकर संक्रांति हमारे जीवन में परिवर्तन लाए.. सूर्य भगवान सबको ऊर्जा प्रदान करें...डॉ. राकेश मिश्र * *पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास कार्यालय में कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न * *कार्यकर्ताओं को किया मास्क वितरण *

 सतना 15 जनवरी! पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के कार्यकर्ता नेह निकुंज, बम्हनगंवा रीवा रोड, सतना कार्यालय में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र वर्चुअली  ऑनलाइन जुड़कर कार्यकर्ताओं को अग्रिम कार्य योजना के संदर्भ में दिशा निर्देश दिए। सेवा न्यास द्वारा कंबल बैंक की समीक्षा करते हुए ज़रूरत मंद गरीब असहाय आम जनमानस को कंबल वितरण कार्य में तेजी लाने के साथ ही सेवा न्यास के द्वारा पूरे शहर में कोरोना काल में मास्क लगाने की आवश्यकता बताते हेतु अभियान चलाकर कोरोना महामारी से बचाव के लिए एन 95 कैटेगरी के मास्क वितरण की भी योजना बनाई गई। बारह हज़ार मास्क वितरण हेतु उपलब्ध हैं ।

    पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास  स्वच्छता और महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी प्रयत्नशील है। आगामी  कार्यक्रमों के लिए सेवा न्यास  के कार्यों में रुचि रखने वाले  कार्यकर्ताओं ने अग्रिम कार्य योजना पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। 

न्यास की महत्वाकांक्षी  योजना हरा भरा सतना  अभियान की चर्चा व ग्रीन एम्बुलेंस तैयारी की जानकारी सबको दी गई। उसकी कार्य योजना पर विस्तार से बैठक में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। 

    *प्रयागराज माघ मेले में न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की चर्चा एवं आमंत्रण *

हर वर्षाकाल भाँति प्रयागराज में माघ मेला में पंडाल लग गया है । धार्मिक आयोजनों के साथ ही सेवा कार्य व कान की मशीनों का व चश्मों का वितरण किया जायेगा।


 ज़िले में मास्क के वितरण की योजना 

सतना में भीड़भाड़ वाले स्थानों में न्यास कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क वितरण कर कोरोना महामारी से बचाव के उपाय भी बताये जायेंगे।         


शहर में मलिन बस्तियों, छात्राओं, हॉस्टल में सेनेटरी नैपकिन पैड  वितरण के माध्यम से महिलाओं में स्वच्छता साफ सफाई जागरूकता अभियान की रूपरेखा बनी व अभियान चलाया जाएगा।

  

*कार्य संचालन समिति का गठन * सेवा कार्यों को सुचारु ढंग से चलाने के लिए आठ अभियान समितियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें अपना सपना -हरा भरा सतना, कंबल बैंक, मास्क वितरण ,महिला स्वच्छता, स्वास्थ्य सहयोग, खेल कूद अभियान, सांस्कृतिक अभियान एवं वाचनालय जैसे कार्य न्यास द्वारा किये जाने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम तय की गई। जिसमें श्रीमती जान्हवी त्रिपाठी, महेंद्र तिवारी, मनीषा सिंह, अभिषेक तिवारी अंशु, अजय मिश्रा, विजय दुबे एवं अरविंद सिंह को कार्य सौंपे गए।

 

डॉ. राकेश मिश्र जी अध्यक्ष, पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास, नई दिल्ली) से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर  चर्चा में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। 

     आज की बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती जाहन्वी त्रिपाठी, कृष्णा पांडे, कमलेश्वर अग्रवाल, कामता पांडे, अभिनव रंजन त्रिपाठी, मनीषा सिंह, राजीव व्यास, अजय मिश्रा, सतीश सुखेजा, बालकृष्ण शुक्ला, अरविंद सिंह पप्पू, महेंद्र तिवारी, श्याम लाल गुप्ता, राजेश त्रिपाठी नीलू, विजय दुबे, शिवम बरोलिया, नीलम गुप्ता, सेलम सैनी, सजीता रोजी, राम सुफल सेन, अमरजीत सिंह, नंदकिशोर मिश्रा, बलराम गुप्ता, नितिन मिश्रा, जय प्रताप गुप्ता, शिव नारायण शुक्ला, प्रिया सिंह एवं पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपने अपने विचार व्यक्त किए।बैठक में कामता पांडेय जी ने आभार व्यक्त करते हुये संक्रांति का तिल गुड़ वितरण किया व नये मास्क वितरण कर उन्हें लगाकर चलने का संकल्प लिया ।






No comments