ads header

Breaking News

गोविंदा के ठुमको के साथ फिल्मोत्सव का हुआ आगाज....

  सातवें  खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज पाहिल वाटिका खजुराहो के मंच पर सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा के ठुमको के साथ जोरदार आगाज हुआ, इस अवसर पर गोविंदा ने एक से बढ़कर एक उपस्थित जन समुदाय की मांग पर डायलॉग तथा गानों के साथ नृत्य भी किया  ।                              आज फिल्म महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर जोरदार आतिशबाजी की गई एवं मंच के माध्यम से उपस्थित अतिथियों को शाल श्रीफल तथा पौधा भेंट कर सम्मान किया गया, महोत्सव की तारीफ करते हुए अपने  कहा कि  महोत्सव के प्रमुख श्री राजा बुंदेला की अथक प्रयासों के चलते ही यह महोत्सव का सातवां वर्ष है तथा आने वाले वर्षों में यह महोत्सव एक नया मुकाम हासिल करेगा ।                                                 आज खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के मंच में प्रमुख रूप जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, राजनगर एसडीएम डी.पी द्विवेदी, खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल, खजुराहो नगर परिषद सीएमओ श्री बसंत चतुर्वेदी तथा फिल्मी दुनिया से जुड़े कलाकार एवं साधु संत उपस्थित रहे ।                               खजुराहो फिल्मोत्सव में आज हजारों की भीड़ देखी गई तथा फिल्म महोत्सव के मंच पर सुपरस्टार गोविंदा ने काफी देर तक मंच के माध्यम से लोगों को हंसाया, डायलॉग सुनाएं तथा फिल्मी गानों पर डांस भी किया जिस पर दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था, हजारों की तादाद में उपस्थित जनसमुदाय ने  तालियां बजाकर गोविंदा का स्वागत किया ।                                राजीव पत्रकार खजुराहो







No comments