ads header

Breaking News

सतना हाफ़ मैराथन:2021 तैयारियां पूर्ण सतना एस.पी.एवं अन्य अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण देशभर के 14 राज्यों के 94 जिलों से आएंगे धावक

  पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में सतना हाफ मैराथन 2021 की तैयारियां पूर्णता की ओर हैं। खेल के क्षेत्र में इतिहास रचने जा रहा सतना। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने सतना पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, एडिशनल एसपी सुरेंद्र जैन, यातायात डीएसपी किरण किरो एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने  कार्यक्रम स्थल दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर सतना  का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी ली, साथ ही उन्होंने मैराथन दौड़ के रूट का जायजा भी लिया। इस मैराथन दौड़ में देशभर के 14 राज्यों के 94 जिलों से धावक सतना आएंगे। जिनके भोजन आवास की व्यवस्था भी न्यास के कार्यकर्ताओं ने की है।

 उत्तराखंड से लेकर अरुणाचल तक के खिलाड़ी हो रहे शामिल

 सतना हाफ मैराथन 2021 में हिस्सा लेने के लिए देश भर से खिलाड़ियों का आगमन सतना हो रहा है। सुदूर मेघालय से लेकर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से धावक हिस्सा लेने के लिए सतना पहुंच रहे है। विभिन्न आयु वर्ग के   2396 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा रखा है।

   तीन श्रेणी में दौड़ का आयोजन किया गया है

 जिसमें हाफ मैराथन 21 किलोमीटर की होगी, युवा दौड़ 10 किलोमीटर की होगी, अमृत दौड़ 5 किलोमीटर की होगी

 यह होगा मैराथन दौड़ रूट

 हाफ मैराथन- 21 किलोमीटर मार्ग का होगा जोकि दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर सतना से प्रारंभ होकर सिविल लाइन चौराहा, सर्किट हाउस होते हुए कोलगंवा थाना, सीताराम पेट्रोल पंप, माधवगढ़ गेट के आगे पुल पार करते हुए शासकीय हाई स्कूल माधवगढ़ गेट के पास से वापस पुल, माधवगढ़ गेट, कृपालपुर, सिमरिया चौराहा होते हुए सर्किट हाउस, सिविल लाइन चौराहा से मुड़कर दादा सुखेद्र सिंह स्टेडियम में समाप्त होगी।

    युवा दौड़ - जो 10 किलोमीटर की होगी। वह दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर से प्रारंभ होकर सिविल लाइन चौराहा से होते हुए  सर्किट हाउस, संजय मशीनरी, सिमरिया चौराहा कोलगंवा थाना, सीताराम पेट्रोल पंप, महिंद्रा शोरूम के पास से मुड़ जाएगी और इंडस्ट्रियल एरिया,  वैष्णव फ्लोर मिल सिमरिया चौराहा, परिजात निवास, सतना टेंट हाउस, सर्किट हाउस, सिविल लाइन चौराहा होते हुए दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम में समाप्त होगी।

     अमृत  दौड़- जो कि 5 किलोमीटर की होगी। दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर से प्रारंभ होकर सिविल लाइन चौराहा होते हुए सर्किट हाउस चौराहा, संजय मशीनरी, एसबी फूड के पास से मुड़कर परिजात निवास, सतना टेंट हाउस, सर्किट हाउस चौराहा, सिविल लाइन चौराहा से मुड़ते हुए दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर सतना में समाप्त होगी।

बॉक्स

1) अतिथियों द्वारा आसमान में छोड़े जाएंगे रंग बिरंगे गुब्बारे

2) मुख्य अतिथि द्वारा बाइक पायलट को मैराथन ध्वज प्रदान कर अगुवाई का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।

3) गोला दागकर एवं भारत माता के जयकारे के साथ गोला दागकर दौड़ प्रारंभ की जाएगी

4) गो प्रो कैमरे से कवर की जाएगी पूरी दौड़

5) दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर में दर्शकों के लिए मैराथन दौड़ का बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से होगा सीधा प्रसारण

     कई खिलाडी पहुंचे

 सतना हाफ मैराथन 2021 में भाग लेने के लिए देश के कई स्थानों से खिलाड़ी सतना पहुंच चुके हैं ।जो  लगातार दौड़ का अभ्यास भी कर रहे हैं।

  अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार सतना शहर में पहली बार होने वाली हाफ मैराथन दौड़ में पूरे देश से महिला, पुरूष धावक आ रहे हैं।  सतना नगर में इतनी बड़ी संख्या में प्रथम बार यह आयोजन हो रहा है।मैराथन में रविवार प्रात: छह बजे से दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम, जवाहर नगर से माधवगढ तक मुख्य सड़क मार्ग पर दोनों  ओर खिलाड़ी रंगबिरंगी टीशर्ट में दौड़ते दिखाई देंगे। मेघालय से लेकर मुंबई तक के धावक  इतनी कड़ाके की ठण्ड में घरों से दूर आ रहे हैं। शनिवार चार दिसंबर सबेरे से ही आने का सिलसिला शुरू होगा और सतना लघु भारत बन जायेगा ।जो धाविका व धावक पधार रहे हैं उनमें जज़्बा है फ़िट इंडिया आंदोलन #Fitindia  के सपने को साकार करने का।आज़ादी के अमृत महोत्सव पर्व के अवसर पर यह मैराथन एक मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम स्थल दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से दौड़ का सीधा प्रसारण दर्शकों एवं अतिथियों को दिखाया जाएगा।कार्यक्रम की तैयारियों में मौजूद थे डॉक्टर राकेश मिश्रा, दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल के डायरेक्टर श्री योगेश ताम्रकार, नगर निगम के स्पीकर अनिल जायसवाल, कार्यक्रम के संयोजक डॉ राजीव व्यास, सह संयोजक श्री अजय मिश्रा, कृष्णा पाण्डेय , कामता पाण्डेय, अभिनव रंजन त्रिपाठी, श्रीमती मनीषा सिंह, बालकृष्ण शुक्ला बेटा, शिखा सिंह तिवारी, अर्जुन तिवारी समेत बड़ी तादाद में न्यास के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





No comments