ads header

Breaking News

खजुराहो सांसद ने रेल मंत्री से की वंदे भारत गतिमान या शताब्दी ट्रेन की मांग....

 खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आज दिल्ली में देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर खजुराहो जैसे अति महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के लिए बंदे भारत/ गतिमान /शताब्दी जैसी ट्रेन  संचालित करने हेतु पत्र सौंपा ।          खजुराहो सांसद विश्व दत्त शर्मा जी ने रेल मंत्री को पत्र के माध्यम से खजुराहो जैसे अति महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल की महत्वता के साथ पन्ना के मंदिरों एवं अन्य संचालित गतिविधियों को प्रकाशित करते हुए इस क्षेत्र के लिए उक्त यह ट्रेन कितनी आवश्यक है से संदर्भित मौखिक तौर पर भी रेल मंत्री जी से सांसद महोदय ने बताया, जानकारी के मुताबिक रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव ने सांसद महोदय के इस पत्र पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए सकारात्मक संकेत भी प्रदान किए हैं ।                                           राजीव शुक्ला पत्रकार खजुराहो



No comments