ads header

Breaking News

बच्चियों में कार्यशाला के माध्यम से प्रदान दी गई संस्कार की शिक्षा....

श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र खजुराहो में "आओ छू ले आसमान" के तहत बच्चियों में संस्कार प्रदान करने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें खजुराहो सहित आसपास के क्षेत्र से लगभग 80 बेटियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया ।              13 वर्ष से 25 वर्ष की अविवाहित बेटियों के लिए 2 एवं 3 अक्टूबर को स्मार्ट गर्ल कार्यशाला के माध्यम से श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र व स्वर्णादय जैन तीर्थ खजुराहो में  भारतीय जैन संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रशिक्षक डॉ विमल कुमार जैन एवं इंजीनियर सपन जैन ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य लड़कियों के भावनात्मक व सामाजिक भेद्दता को संबोधित करना उन्हें सामाजिक चुनौतियों का सामना करने तथा खुशहाल और स्वस्थ जीवन जीने के लिए सशक्त बनाना है ।                          आयोजक कर्ता श्रीमती सरोज जैन छतरपुर एवं इंजीनियर रमेश जी सतना ने वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिकोण से बाहर शिक्षा ग्रहण करने जाने वाली बेटियों को माता-पिता की चिंताओं से भी अवगत कराना था , साथ ही उनके इमोशन को गलत तरीके से अन्य धर्मों के माध्यम से जिस तरह सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है उन विसंगतियों को भी दूर करना इस कार्यशाला का उद्देश्य था ।                                                 इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ विमल जैन ,श्रीमती सरोज जैन छतरपुर ,श्री के.सी जैन अध्यक्ष श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबंधन समिति खजुराहो, इंजीनियर रमेश चंद्र जैन सतना मंत्री स्वर्णोदय तीर्थ न्यास खजुराहो एवं अध्यक्ष जैन समाज सतना तथा श्री राकेश जैन मंत्री श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबन्ध समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।                       राजीव शुक्ला पत्रकार खजुराहो



 

No comments