ads header

Breaking News

अपना सपना -हरा भरा सतना *॥ पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा किया गया वृक्षारोपण : ग्रीन एम्बुलेंस की अवधारणा सबको प्रेरित कर रही है :

 सतना! पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा राजेंद्र नगर गली नंबर 9 सतना में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें नीम ,पीपल ,सागौन, महोगनी, और तुलसी के पेड़ों को लगाया गया। पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा जहां पेड़ सूख गए हैं उस जगह भी नए पौधे को लगाया गया।सेवा न्यास का मुख्य उद्देश्य है कि अपना सपना हरा भरा सतना के अभियान को लेकर सतना को हरा भरा बनाना। न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान  कहा कि अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छा जीवन यापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। इस महामारी काल में आक्सीजन की क़ीमत सबको पता चल गई। ऑक्सीजन देने और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं, जिससे वायु शुद्ध और ताज़ी बनती है। जितने हरे-भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और अधिक विषैली गैसों को यह अवशोषित करेंगे। श्री मिश्रा ने कहा कि प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक बढ़ रहा है। इससे लड़ने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। उदाहरण के लिए पेड़ों से घिरे क्षेत्र, गांव और जंगल शुद्ध पर्यावरण को बढ़ावा देते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये कम प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्र हैं। दूसरी ओर शहरी आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों में खराब प्रदूषण और कम पेड़ों की संख्या के कारण ख़राब गुणवत्ता की वायु है। वृक्षारोपण का महत्व इतना स्पष्ट है तब भी कुछ ही मुट्ठी भर लोग हैं जो वास्तव में इस गतिविधि में शामिल होने का प्रण लेते हैं। बाकी अपने जीवन में इतने तल्लीन हो चुके हैं कि वे यह नहीं समझते कि बिना पर्याप्त पेड़ों के हम लंबे समय तक जीवित नहीं रह पाएंगे। यह सही समय है जब हमें वृक्षारोपण के महत्व को पहचानना चाहिए और उसकी ओर अपना योगदान देना चाहिए। इस संदर्भ में डॉ. राकेश मिश्र का आलेख आज देश विदेश में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ है।जिसमें पर्यावरण का महत्वपूर्ण स्थान बताया गया है।इस दौरान शहर के कार्यकर्ता अशोक गुप्ता, सुभाष शर्मा डोली , कृष्णा पाण्डेय, विजय तिवारी, कामता पांडेय ,श्याम लाल गुप्ता श्यामू, अभिनव त्रिपाठी ,बालकृष्ण शुक्ला, आदित्य यादव ,महेंद्र तिवारी, वर्षा त्रिपाठी , संध्या उर्मलिया , मनीष जैसवाल , विजय दुबे, निशा, कुंज शुक्ला, अभिषेक सिंह, निकुल वर्मा, उपस्थित रहे।


अपना सपना- हरा भरा गांव हो अपना ॥                                

*पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा धवर्रा में सामूहिक वृक्षारोपण का शुभारंभ *

धवर्रा! विश्व पर्यावरण दिवस  के उपलक्ष्य में पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के द्वारा वर्ष 2021 में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आज श्रीगणेश किया गया।जिसमें पंडित गणेश प्रसाद मिश्र खेल परिसर धवर्रा के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें वर्ष 2021 में न्यास के द्वारा (2100)  इक्कीस सौ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया जिसमें न्यास के द्वारा वृक्ष लगाए जाएंगे एवं ग्रामीण किसानों को वृक्ष वितरण किए जाएंगे। जिसमें बहुत अच्छी किस्म के फलदार वृक्ष किसानों को दिए जाएंगे। इस  वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे श्री सतीश चंद्र रावत जी, श्री दिव्यांशु ऋषि मिश्रा जी ,  श्रीमती आशा रावत , श्रीमती रचना मिश्रा,  श्री अनूप मिश्रा जी, श्री राम रिछारिया , शीतल कुशवाहा , अनिल एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे, जिसमें वर्ष 2021 में वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा भी तैयार की गई।


ज्ञातव्य हो कि पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम को पहली प्राथमिकता के आधार पर लगातार वर्ष 2017 से आज तक निरंतर प्रतिवर्ष सफलता पूर्वक किया जा रहा है एवं वृक्षों का संरक्षण लगातार चल रहा है। जो वृक्षारोपण कार्यक्रम पिछले वर्षों में हुआ था वह आज धरातल पर दिख रहा है। उसी से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण छायाचित्र जिससे हमारे साथियों को अपने द्वारा किए गए पिछले महत्वपूर्ण कार्यों की यादें ताजा हो जाऐं।                                                         ॥न्यास का यही सपना हरा भरा हो गांव अपना॥






No comments