ads header

Breaking News

किल कोरोना-2 अभियान छतरपुर जिले में अभी तक 1 लाख 17 हजार 171 घरों का सर्वे 4877 व्यक्तियों के लिए गए सैंपल 1544 कोरोना पाॅजिटिव पाए गए, 1798 मेडिसिन किट वितरित

 छतरपुर जिले में संजीवनी अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे अभियान के सार्थक परिणाम सामने आए हैं।

बुधवार, 28 अप्रैल तक जिले के 1 लाख 17 हजार 171 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 4 हजार 877 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए और बुधवार तक 1544 कोरोना पाॅजिटिव पाए गए तथा 1798 संक्रमितों को मेडिसिन प्रदान की गई।

डोर-टू-डोर अभियान में बड़ामलहरा ब्लाॅक में 20 हजार 182, बिजावर में 18 हजार 436, ईशानगर में 16 हजार 359, नौगांव में 14 हजार 872, गौरिहार में 11 हजार 930, बक्स्वाहा में 4 हजार 917, लवकुशनगर में 12 हजार 856 तथा राजनगर मेें 17 हजार 619 घरों का सर्वे किया गया।

डोर-टू-डोर सर्वे में सर्दी, खांसी, जुखाम और बुखार रोग से 5 हजार 888 मरीज पाए गए। जिन्हें 1798 मेडिसिन किट प्रदान की गई। घर-घर सर्वे अभियान में बिजावर में 1329, ईशानगर में 1215, नौगांव में 541, गौरिहार में 89, बड़ामलहरा में 832, बक्स्वाहा 226, लवकुशनगर 318 तथा राजनगर में 1338 कोरोना पाॅजिटिव सहित 1544 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए।

शहरी क्षेत्र छतरपुर में बुधवार को 6132 घरों में हुआ सर्वे

सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार से पीड़ित मिले 429

382 संक्रमितों को बांटी गई मेडिसिन किट्स

संजीवनी अभियान के तहत छतरपुर शहर के सभी 40 वार्डों में बुधवार तक 6 हजार 132 घरों का सर्वे किया गया। बुधवार के दिन 1270 घरों का सर्वे करते हुए सर्दी, खांसी, जुखाम एवं बुखार से पीड़ित पाए गए 382 मरीजों को मेडिसिन किट प्रदाय की गई। इस अभियान में 429 संक्रमितों की पहचान की जाकर उन्हें मेडिसिन किट्स दी गई और टेस्ट रिजल्ट आने तक उपलब्ध कराई गई दवाईयों का तुरंत उपचार करने का परामर्श दिया गया। डोर-टू-डोर सर्वे में छतरपुर शहर के 15 हजार 480 घरों का बुधवार तक सर्वे किया जा चुका।





No comments