ads header

Breaking News

प्रदेश मंत्री का पद संभालकर लौटने पर ललिता यादव की भव्य अगवानी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल, ढमाकों और पटाखों से किया स्वागत

 छतरपुर। प्रदेश भाजपा में प्रदेश मंत्री का पद संभालने के बाद आज शाम पहली बार भोपाल से छतरपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रीमती ललिता यादव की गर्मजोशी के साथ अगवानी करते हुए ढोल-ढमाकों और पटाखों से स्वागत किया। सागर रोड से लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय तक वाहन रैली भी निकाली।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द बुन्देला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा ने पूर्व मंत्री श्रीमती ललिता यादव को संगठन में प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा है। संगठन का दायित्व ग्रहण करने के बाद श्रीमती ललिता यादव आज शाम भोपाल से छतरपुर लौटीं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सागर रोड पर होटल फोरसीजन के पास आतिशबाजी करते हुए उनकी गर्मजोशी से अगवानी कर फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। सागर रोड से लेकर पार्टी जिला कार्यालय तक भाजयुमो कार्यकर्ता वाहन रैली के रूप में पहुंचे। इस दौरान रास्ते भर जगह-जगह श्रीमती ललिता यादव का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।

पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचने पर पार्टी जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, पूर्व मंत्री मानवेन्द्र सिंह, रामदयाल अहिरवार, पूर्व विधायक जुझार सिंह बुन्देला, उमेश शुक्ला, पुष्पेन्द्र नाथ पाठक, श्रीमती रेखा यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष करूणेन्द्र प्रताप सिंह, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री द्वय जयराम चतुर्वेदी, अरविन्द पटैरिया, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र चौरसिया, जिला मंत्री श्रीमती शोभा राजपूत, श्रीमती कमलेश राय, ज


No comments