ads header

Breaking News

कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह की अनूठी पहल शिकायतों के निराकरण हेतु आरंभ हुआ "राजस्व समाधान" एप

 कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा छतरपुर जिले में राजस्व संबंधी सेवाएं प्रदाय करने एवं शिकायतों के निराकरण हेतु राजस्व समाधान एप के माध्यम से एक अनूठी पहल आरंभ की गई है। एप का शुभारंभ सांसद डाॅ. वीरेन्द्र कुमार खटीक द्वारा आज कलेेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। 


इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा बताया गया कि राजस्व समाधान एप छतरपुर जिले द्वारा एक विशेष पहल के रूप में संचालित किया जाएगा। इस एप का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए कार्य स्थलों पर भीड़भाड़ रोकने, दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राजस्व संबंधी सेवाएं प्रदाय करना एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। 


उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से शिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता लाई जा सकेगी। साथ ही निर्धारित समयावधि के अंतर्गत विभिन्न राजस्व सेवाएं भी प्रदान की जा सकेंगी। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि एप में दर्ज की गई शिकायतों के समाधान की समीक्षा हर सप्ताह टी.एल. बैठक में की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जनसुविधा हेतु आरंभ किए गए राजस्व समाधान एप को नागरिक उन्मुख बनाया गया है। इसमें शिकायतकर्ता न केवल लिखकर बल्कि स्थानीय भाषा में बोलकर भी शिकायत को दर्ज करा सकेंगेे। दर्ज की गई शिकायत की कलेक्टर, अनुभाग एवं तहसील पोर्टल पर त्रि-स्तरीय माॅनिटरिंग की जाएगी।


No comments