ads header

Breaking News

रामवीर तिवारी बने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव

 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल द्वारा कांग्रेस जिला प्रवक्ता  रामवीर तिवारी को पार्टी में उनकी सक्रियता और सजगता को देखते हुए उन्हें समाज कल्याण प्रकोष्ठ के  प्रदेश सचिव  पद की नई जिम्मेदारी दी गई है । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के निर्देशानुसार एवं समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पुरी गोस्वामी की अनुमोदन के उपरांत पन्ना जिले के जिला प्रवक्ता रामवीर तिवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी समाज कल्याण प्रकोष्ठ सोशल मीडिया में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के भावानुसार पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। श्री तिवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी समाज कल्याण प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव  बनाए जाने पर प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक अनुराग भार्गव, कांग्रेश प्रदेश सचिव वीरेंद्र द्विवेदी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशीकांत दीक्षित, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष माखन पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी रम्मू मणि यादव, रामसेवक सिंगरोल सहित पन्ना जिला एवं पवई ब्लॉक के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की है।


No comments