ads header

Breaking News

पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा ‘अपना सपना -हरा भरा सतना’वृक्षारोपण अभियान के दूसरे चरण का शुभारम्भ

  पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की पहल : शहर में दौड़ेगी ट्री एम्बुलेंस, पौधे लगाने के साथ उनकी रक्षा भी करेगी 


 सतना । प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व हेतु यज्ञ की समिधा हम सभी को बनना होगा। इस मंत्र को साकार करते हुए पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा सतना के हाऊसिंग बोर्ड मन्दाकिनी विहार कालोनी, गढिया टोला से अपना सपना हरा भरा सतना अभियान के तहत वृक्षारोपण का द्वितीय चरण प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूज्य गणेश प्रसाद मिश्र व शांति मिश्रा के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुये अभियान का श्री गणेश किया गया।यह अभियान देश भर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हो रहे प्रयासों की दिशा में न सिर्फ अभिनव हैं बल्कि पर्यावरण और मनुष्य के बीच सहकारिता विकसित करने का अनुपम उदाहरण भी है। दरअसल पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा किए जाने वाले वृक्षारोपण में लोगों को अपने परिजनों के जन्मदिवस के अवसर पर पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसी क्रम में उसकी देखभाल के लिए लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किये जाते हैं। वृक्षारोपण करने वाले व्यक्ति को पौधे, मिट्टी खोदने, पानी, खाद डालने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। यही नहीं आवश्यकता पड़ने पर न्यास के कार्यकर्ता स्वयं लगाए गए पौधों की देखभाल करते हैं। इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र ने कहा कि न्यास द्वारा नौगांव में वृक्षारोपण के जो अभिनव प्रयोग किए गए उसे सतना में भी स्थानीय लोगों के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधों व वृक्ष के जरिए एक ओर जहां पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य पूर्ण होता है, वहीं इससे आर्थिक आत्मनिर्भरता भी आती है। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वृक्षों का भी अपने बच्चों की तरह लालन-पालन करें, क्योंकि एक वृक्ष मनुष्य को जीवन पर्यंत हवा, ऊर्जा, फल, छाया तथा अन्य उत्पाद प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि न्यास द्वारा पर्यावरण एवं जैविक कृषि के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया गया है। नौगांव तथा उसके आसपास न्यास के कार्यों से आ रहे सामाजिक परिवर्तन को देखा जा सकता है। उन्होंने न्यास की अन्य गतिविधियों के विषय में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया गया कि कोरोना संकट में 8 अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय परिचर्चाओं के जरिए स्वास्थ्य के विविध पहलुओं पर जागरूकता प्रसार के सफल कार्यक्रम किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर डॉ श्राकेश मिश्र जी ने स्पष्ट किया कि न्यास के कार्यक्रम विशुद्ध रूप से गैर राजनीतिक व पर्यावरण तथा सामाजिक विषयों पर केंद्रित होते हैं। चूंकि मुझे सतना की पुण्य भूमि ने जीवन में बहुत कुछ प्रदान किया है, इसलिए इस शहर के लिए जितना संभव हो मैं समाज की सज्जन शक्ति के साथ मिलकर कार्य करता रहूंगा।

 

 ट्री एम्बुलेंस से होगी वृक्षों की देखभाल 

यहां ख़ास बात यह है कि न्यास द्वारा एक ट्री एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। इस ट्री एम्बुलेंस में एक कर्मचारी नियुक्त होगा, जो कि पौधे लगाने में सहयोग करने के साथ उसे समय-समय पर खाद, ट्री गार्ड आदि सब सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यह सब कार्य स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से ही संभव होगा।

 इनकी रही विशेष उपस्थिति 

इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख अतिथियों में नरेन्द्र त्रिपाठी , योगेश ताम्रकार, मणिकांत माहेश्वरी जी,  श्री अतुल मेहरोत्रा जी, पूर्व प्राचार्य श्री जी. पी. रिछारिया, श्री आर. के जैन, डॉ. सुनील अग्रवाल, राजीव व्यास,ए. के. सोनी जी, श्री शंकरलाल तिवारी (पूर्व विधायक)श्री पन्नालाल अवस्थी, श्री कमलाकर चतुर्वेदी, प्रोफेसर हर्षवर्धन श्रीवास्तव, श्री मनमोहन माहेश्वरी, श्री विनोद पंडित, श्रीमती वर्षा तिवारी, श्रीमती अनुराधा शर्मा, सुश्री दिलकश जैब, सुश्री स्नेहलता वर्मा, श्री विजय दुबे, श्री डोली शर्मा, बेटा शुक्ला, श्री अशोक गुप्ता, सीमा यादव, श्रीमती नीता सोनी,  श्रीमती प्रतिमा  बागरी (महिला मोर्चा), श्यामलाल गुप्ता, श्री विनोद यादव, श्रीमती ममता पांडे, (महापौर), श्रीमती विमला पांडे (पूर्व महापौर), संध्या उर्मलिया, डॉ. आर. पी. सिंह, डॉ. एच. एन. सिंह, वीर बहादुर सिंह, विमल पाण्डेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कामता पाण्डेय   तथा कार्यक्रम की प्रस्तावना श्री कमलेश्वर अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत की गई एवं आभार प्रदर्शन  अभिनव रंजन त्रिपाठी  द्वारा किया गया।


 इन्होंने किया अपने प्रियजनों के नाम वृक्षारोपण: 

इस अवसर पर शहर के कई समाजसेवी व पर्यावरण प्रेमियों ने न्यास को 1500 रुपये का सहयोग प्रदान कर अपने परिजनों के नाम से पौधा लगाया। वृक्षारोपण करने वालों में श्री कामता पाण्डेय (भाजपा मीडिया प्रभारी),जान्हवी त्रिपाठी (भाजपा नेत्री), पन्नालाल अवस्थी (भाजपा नेता), संकल्प मिश्रा, कार्तिकेय अग्रवाल, श्री अनुराग गौतम, श्री विवेक आनन्द (औरंगाबाद महाराष्ट्र) जैसे गणमान्य जन प्रमुख रहे।यह अभियान वर्ष भर निरंतर चलता रहेगा।




No comments