ads header

Breaking News

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित महिलाओं की स्वास्थ्य समस्या व निदान पर वेबिनार शुक्रवार को

सतना/ छतरपुर! पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास अपनी वेबिनार श्रृंखला में सप्तम स्वास्थ्य  परिचर्चा में महिलाओं में होने वाली बीमारियों की रोकथाम पर आयोजित कर रही है। देश की ख्याति लब्ध महिला चिकित्सक डॉ. दिव्या नागपाल गुप्ता, जो पिछले 30 वर्षों से न केवल महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर रहीं हैं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक सरोकार एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने में एवं उनके जीवन से जुड़ी हुई सामाजिक समस्याओं को सुलझाने का काम भी कर रही हैं।  परिचर्चा में आपके सवालों का चुनाव व चर्चा महिला डॉक्टर के साथ महिला एंकर श्रीमती प्रमिला मिश्रा व अनुभूति मिश्रा दोनों आयोजित करेंगी ।
       सेवा न्यास की सचिव श्रीमती आशा रावत ने जानकारी देते हुए कहा है की सब बहिनें ज्यादा संख्या में जुड़कर अपने घर से ही बीमारी का इलाज समझ सकती हैं ।  न्यास की उपाध्यक्ष श्रीमती मालती मिश्रा (रीवा), कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा अवस्थी (छतरपुर),  डॉ. रचना मिश्रा व प्रमिला मिश्रा (नई दिल्ली) ने परिचर्चा में जुड़ने वाली सभी बहिनों से विशेष अनुरोध किया है कि महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता के लिए न्यास कृत संकल्पित है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए  मातृ शक्ति की विशेष माँग पर यह परिचर्चा शुक्रवार को आयोजित की जा रही है। कोविड काल में घरों पर रहते हुये महिलाओं की समस्यायें और अधिक बढ़ गईं हैं । किशोर बालिकाओं में एवं स्त्रियों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की विशेषज्ञ डॉ. दिव्या नागपाल गुप्ता से आप अपनी समस्याए बताकर निदान कर सकते हैं। हार्मोनल इंबैलेंस, थायराइड, जनन अक्षमता, किशोरी बालिकाओं में शारीरिक परिवर्तन से होने वाली समस्याएं,मानसिक तनाव, सुगर, ब्लड प्रेसर, दर्द या महिलाओं में होने वाले अन्य रोगों की समस्याओं पर प्रश्न आ चुके हैं l सभी लोग माइक्रोसॉफ्ट टीम एप पर 24 जुलाई को सायं 7:00 बजे डॉ. दिव्या नागपाल गुप्ता से अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। सभी से निवेदन है कि जिन्होंने अपने घर परिवार व रिश्तेदारों की महिलाओं के मोबाइल पर माइक्रोसॉफ़्ट टीम एप डाउनलोड कर लिया है, उनको इसके साथ ही एक लिंक भेजी जा रही है। उसकी थोड़ी सी प्रैक्टिस करने से आपको सुविधा हो  जायेगी। शुक्रवार सायं को आपको घर पर बैठे बैठे  ही महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ मिल सकेंगी । 
   सेवा न्यास की सचिव श्रीमती आशा रावत ने परिचर्चा में जुड़ने वाली सभी बहिनों से विशेष अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम में अपने परिवार की महिलाओं की भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें। जिससे वह अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान पा सकेंगी तथा उनकी जो अन्य समस्याएं हैं उस पर भी डॉ दिव्या नागपाल गुप्ता से उचित सलाह पा सकेंगी। अपने परिचितों व मित्रों को सूचना देकर,  माइक्रोसॉफ़्ट टीम एप के माध्यम से आगामी शुक्रवार 24 जुलाई, सायं सात बजे अवश्य जुड़िये। अपने  सवाल हमारे वाट्सअप पर डालते जाइये, जिससे डाक्टर महोदया को पहले ही भेज सकेंगे। अपने सवाल संकोच हटाकर  रखिये एवं जो लोग अपने नाम गुप्त रखना चाहते हैं, उनका नाम नहीं बताया जाएगा। परिचर्चा में डाक्टर के साथ आपको अच्छा अनुभव आयेगा, ऐसा न्यास का पूर्ण प्रयास रहेगा।
                       ***
माइक्रोसॉफ़्ट टीम एप पर संलग्न लिंक डालने से आप अपने मोबाईल पर शुक्रवार सायं 6.30 बजे जुड जायेंगे।अभी उस पर कुछ नहीं दिखाई देगा।

No comments