ads header

Breaking News

जिले में 201.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

छतरपुर जिले में 1 जून से 22 जुलाई 2020 तक 201.2 मिमी अर्थात् 7.9 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि 248.6 मिमी अर्थात् 9.8 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा गौरिहार मंे 273 मिमी (10.7 इंच) और न्यूनतम वर्षा लवकुशनगर में 67 मिमी (2.6 इंच) दर्ज की गई है, जबकि वर्षामापी केन्द्र छतरपुर में 201.8 मिमी (7.9 इंच), बिजावर में 192.4 मिमी (7.6 इंच), नौगांव मंे 258.4 मिमी (10.2 इंच), राजनगर में 252.6 मिमी (9.9 इंच), बड़ामलहरा में 137.6 मिमी (5.4 इंच) और बक्स्वाहा में 226.4 मिमी (8.9 इंच) औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि छतरपुर जिले की औसत वर्षा 1074.9 मिमी (42.3 इंच) है।

No comments