ads header

Breaking News

हत्या का फरार आरोपी ओरछा रोड पुलिस की गिरफ्त में, स्थाई वारंटी एवं 5000 रूपए का इनामी बदमाश पकड़ाया

 श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय सागर जोन श्री अनुराग जी, श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय छतरपुर रेंज श्री विवेक राज सिंह जी के निर्देशन में एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा जी के नेतृत्व में, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विक्रम सिंह जी, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लोकेंद्र सिंह जी के मार्गदर्शन में अपराधों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके पालन में कार्यवाही करते हुए थाना ओरछा रोड़ पुलिस द्वारा फरार आरोपी सोनू सिंह उर्फ रविंद्र सिंह चंदेल को गिरफ्तार किया गया है। ज्ञातव्य है कि दिनांक 22.06.2020 को थाना ओरछा रोड़ के ग्राम देरी में जमीनी विवाद पर से आरोपी भगवान सिंह, गर्जन सिंह, वीर सिंह, जीतेंद्र सिंह एवं सोनू सिंह के द्वारा प्रेमसिंह चंदेल की हत्या कर दी गई थी पुलिस द्वारा आरोपी भगवान सिंह, गर्जन सिंह, वीर सिंह एवं जीतेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। परंतु आरोपी सोनू सिंह घटना के बाद से फरार हो गया था पिछले 2 वर्षों से पुलिस की से सघन तलाश के बाद भी आरोपी सोनू सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। दिनांक 12.06.2022 को फरार आरोपी सोनू सिंह अपनी माँ से मिलने गांव देरी आ रहा था मुखबिर की सूचना पर आरोपी सोनू सिंह को दिनांक 12.06.2022 को देवपुर तिगैला के पास से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी सोनू का स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। पूर्व में आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000 रूपए का इनाम भी घोषित किया गया था।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी0 अभिषेक चौबे, उपनिरी० प्रदीप शर्मा, का. सउनि मदन मोहन दुबे, का.प्र. आर. 356 उमाशंकर शुक्ला, आर. 50 अजय मिश्रा, आर, 1286 हृदेश नायक, आर, 1299 देव सिंह, आर. 968 गुलाब खान एवं आर. 1328 जयदीप सिंह की अहम भूमिका रही।


No comments