ads header

Breaking News

गुरुवार को पार्षद पद के लिये 322 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुये

 उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.निर्वा.) छतरपुर ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव अंतर्गत छतरपुर जिले के 3 नगरपालिका एवं 12 नगर परिषद में पार्षदों के पद के लिये नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में 16 जून गुरूवार को छतरपुर नगरपालिका से 24 पुरूष एवं 30 महिला, नौगांव नपा से 26 पुरूष एवं 19 महिला, महाराजपुर नपा से 4 पुरुष एवं 8 महिला, हरपालपुर नप से  13 पुरुष एवं 13 महिलाएं, नप गढ़ीमलहरा से 4 पुरुष एवं 4 महिला, नप बिजावर से 9 पुरुष एवं 5 महिला, नप सटई से 2 महिला, नप बड़ामलहरा से 3 पुरुष एवं 10 महिला, नप घुवारा से 10 पुरुष एवं 19 महिला, बक्स्वाहा नप से 6 पुरूष एवं 5 महिला, लवकुशनगर नप से 17 पुरुष एवं 11 महिला, चंदला नप से 8 पुरुष एवं 17 महिला, नप बारीगढ़ से 10 पुरुष एवं 12 महिला नप राजनगर से 8 पुरुष एवं 8 महिला, नप खजुराहो में 6 पुरुष एवं 11 महिला सहित गुरुवार को 174 महिला एवं 148 पुरुष सहित 322 नाम निर्देशन पत्र एवं 16 जून तक कुल 15 नगरीय निकायों से कुल 223 पुरूष एवं 259 महिला सहित कुल 482 अभ्यर्थियों के पार्षद पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुये।


No comments