ads header

Breaking News

खजुराहो में बनेगा अहिरवार समाज का भव्य समाज भवन- अरविंद पटेरिया...

 पर्यटन नगरी खजुराहो के मेला ग्राउंड में आयोजित अहिरवार समाज के सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री अरविंद पटेरिया ने कहा कि अहिरवार समाज का एक भव्य समाज भवन निर्मित किया जाएगा जिससे कि इसमें सभी सामाजिक गतिविधियां , विवाह इत्यादि समारोह भी जिसमें अच्छे तरीके से आयोजित हो सके, अपने फोन के माध्यम से खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी से भी बात कर समाज के लोगों के ही सामने समाज के लोगों को हर तरीके से मदद दिलाए जाने की बात कही ।                                       आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कावंर पूजा तथा सत्यनारायण की कथा का भी आयोजन हुआ जिसमें प्रमुख रूप से स्वामी प्रसाद अहिरवार, खेलैया अहिरवार ,किशोरी लाल अहिरवार, मोती लाल अहिरवार, विजय राज अहिरवार, गोविंद दास, जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार विनोद भारती, प्यारेलाल एवं रामप्रसाद अहिरवार के अलावा समाज के बड़ी संख्या में लोग यहां उपस्थित रहे जिसमें सामाजिक गतिविधियों को लेकर आपस में बातचीत हुई तथा सामाजिक कुरीतियां इत्यादि मिटाने के लिए भी कुछ लोगों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए ।                                                   राजीव शुक्ला पत्रकार खजुराहो


No comments