ads header

Breaking News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पं. गणेश प्रसाद मिश्र खेल परिसर धवर्रा में प्रतियोगितायें सम्पन्न * *स्व. मेजर ध्यानचंद को विनम्र श्रद्धांजलि: श्रीराम रिछारिया *

 नौगाँव! राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आज पंडित गणेश प्रसाद मिश्र खेल परिसर धवर्रा  में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता ओं का आयोजन किया गया। जिसमें  जैवलिन थ्रो, गोला फेंक , डिस्कस थ्रो, दौड़ एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया।श्री राम रिछारिया के द्वारा बच्चों को इन खेल गतिविधियों से संबंधित जानकारी दी गई ।बच्चों को  राष्ट्रीय खेल दिवस किसके नाम से मनाया जाता है इसकी भी जानकारी दी गई ।सभी खिलाड़ियों ने हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को उनकी जयंती पर सभी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।ज्ञातव्य हो कि खेल परिसर इन दिनों नौजवानों के लिये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन सैंकड़ों बच्चों को खेल खिलाकर ट्रेनिंग दी जाती है।













No comments