ads header

Breaking News

कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह आज शनिवार को जिला चिकित्सालय छतरपुर के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुँचे

 जहा उन्होंने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया और कमियां पाई जाने पर सुधार के निर्देश दिये तथा वार्ड प्रभारी नर्स के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश सिविलसर्जन को दीये


निरीक्षण के उपरांत कोविड आइसोलेशन वार्ड का जायजा लेने के पूर्व उन्होंने सुरक्षा मापक पीपीई किट को पहनकर सिविल सर्जन के साथ कोविड आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया और यहा भर्ती रोगियों के उपचार की जानकारी ली।


चिकित्सालय के निरीक्षण में उन्होंने सबसे पहले डिस्ट्रिक्ट कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए यह से संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के निर्देश दिये और प्रतिदिन की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी संबंधित प्रभारी को देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने होम आइसोलेट व्यक्तियों की जानकारी एवं स्वास्थ्य लाभ की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए दूरभाष पर चर्चा करायी और निरंतर जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिये।




No comments