ads header

Breaking News

सभी बहनें स्व सहायता समूहों से जुड़ेंः भूपेन्द्र सिंह

 मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने स्व सहायता समूहों को बैंक लिंकेज कार्यक्रम में ऋण वितरित किया

स्ट्रीट वेंडर योजनांतर्गत 100 हितग्राहियों को 10-10 हजार का ब्याज मुक्त ऋण वितरित


     मालथौन। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं से आग्रह किया है कि वे स्व सहायता समूह जरूर बनाये, जिससे परिवार की आमदनी बढे़ और आर्थिक स्थिति अच्छी हो सके। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं के स्व सहायता समूहों को ऋण दिलाने, कौशल विकास की ट्रेनिंग देने से लेकर समूह जिन प्रोडक्ट का निर्माण कर रहे हैं उनको बाजार में बेचने की व्यवस्था भी कर रही है।

     मालथौन में आयोजित महिला स्व सहायता समूह के बैंक लिंकेज ऋण वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से खुरई विधानसभा क्षेत्र की सभी बहने अपने रोजगार का जरिया बनायें, जिससे परिवार की आमदनी बढ़़ सके। उन्होंने कहा कि मालथौन नगर परिषद् क्षेत्र के सभी जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान दिलाने के लक्ष्य पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 

     कार्यक्रम में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत हितग्राही को ग्रामीण क्षेत्र में डेढ़-डेढ़ लाख रूपए मिलते हैं, लेकिन हमने मालथौन को नगर परिषद बनाया अब, हितग्राहियों को मकान बनाने ढाई-ढाई लाख रूपए मिल रहे हैं।  

     सरकार ने तय किया है कि, समर्थन मूल्य पर जो गेंहू, चना, मसूर की खरीदी हो रही है, यह भी अब महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से की जाएगी। आने वाले समय में धीरे-धीरे करके शासन द्वारा चलाई जा रहीं राशन की दुकानों को भी महिला स्व सहायता समूहों को देने का काम कर रहे हैं। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि, भाजपा सरकार की यही कोशिश है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर कार्य करें, इसलिए हम इन सब योजनाओं को बना रहे हैं। मंत्री श्री सिंह ने कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडर योजनांतर्गत 100 हितग्राहियों को 10-10 हजार का व्याज मुक्त ऋण वितरित किया। 

    कार्यक्रम में गोविंद सिंह राजपूत मालथौन, गोविंद सिंह खिरिया, रामकुमार सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष, नीलकमल सिंह राजपूत, वीरेन्द्र सिंह दरी, रामदयाल पाठक, राजेन्द्र सिंह रामछायरी, नरेन्द्र सिंह गोदू, रावराजा लोंगर, मुकेश जैन बांदरी, दशरथ सिंह सरपंच, सिरनाम सिंह अटा, श्रीमती सीमा राय अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती मंजू सतभैया, कोमल यादव, सौवीर जैन, सुबोध सतभैया, शंभूदयाल मिश्रा, मनोहर सोनी, द्वारका सोनी, कल्याण सिंह रौंड़ा, गोविंद सिंह नेंगुवा, नत्थू यादव, वीरसिंह यादव, हरीमोहन राजपूत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता, शासकीय अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के आमजन उपस्थित थे। 


 


अद्भुत अवश्य धर्मेंद्र रैकवार सागर


No comments