ads header

Breaking News

अज्ञात लोगों ने हाथे लगाने गए वर-वधु के साथ मौजूद महिलाओं के साथ की छीना-झपटी

 छतरपुर। शादी के बाद देवी देवताओं के यहाँ हाथे लगाने गए वर-वधु के साथ गई महिलाओं के साथ के लगभग एक दर्जन अज्ञात लोगों ने बड़कुल चोक पर की मारपीट,महिला के गले से ले गए सोने का हार

जानकारी के अनुसार काग्रेस कार्यलय के सामने बाली गली में रहने बाले अन्नत प्रकाश यादव के पुत्र जीतेश यादव उम्र 26 वर्ष की 9 तारीख को शादी हुई थी। शादी के दूसरे दिन वैवाहिक रस्मो के अनुसार वर-वधु देवी देवताओं के यहाँ हाथे लगाने जाते है। 10 तारीख को वर-वधु शहर के बड़कुल चोक के पास हरदौल देवता के यहाँ सड़क के किनारे गाड़ी लगाकर हाथे लगाने गए हुए थे। तभी लगभग एक दर्जन अज्ञात लोगों द्वारा गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ और इन्ही अज्ञात लोगों के द्वारा चाकू,छुरे निकाल कर वर-वधु के साथ मौजूद महिलाओं के साथ छीना-झपटी कर गाली-गलौज की जाने लगी ,अज्ञात लोगों ने महिलाओं के साथ वदसूली करते हुए गाड़ी मे तोड़ फोड़ कर दी और अज्ञात लोगों के साथ एक महिला भी थी जिसने वर-वधु के साथ मौजूद एक महिला का सोने का हार गले से खींच कर ले गई। परिजनों ने मामले की जानकारी तुरंत डायल 100 को दी ,परिजन अज्ञात लोगों के ऊपर कार्यवाही को लेकर सिटी कोतवाली थाने रिपोर्ट कराने पहुँचे।



No comments