ads header

Breaking News

किसानो की कर्ज माफी पर झूठ बोलना बन्द कर किसानों से माफी मांगे भाजपा-रामवीर तिवारी

 पन्ना । मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश की पूर्व सत्ताधारी कांग्रेस के द्वारा किसानो का कर्जा माफी का वादा पूरा न करने को लेकर कांग्रेस के खिलाफ खूब दुष्प्रचार किया गया लेकिन विधानसभा में वर्तमान भाजपा सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने स्वयं सदन जानकारी दी की कांग्रेस की पूर्व सरकार ने कर्जमाफी वादे को पूरा करने दो चरणों मे 26 लाख से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ किया है। भाजपा के नेताओं के द्वारा कांग्रेस के विरुद्ध दुष्प्रचार किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के जिला प्रवक्ता रामवीर तिवारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा द्वारा किसानों की कर्ज माफी को लेकर झूठ फैलाकर जनता को गुमराह किया गया और षड्यंत्र के तहत किसान हितैषी सरकार को गिरा दिया गया। पर सच्चाई आज सबके सामने हैं, भाजपा के कृषि मंत्री ने स्वीकार किया है कि 26लाख किसानो का कर्जा प्राथमिकता के साथ श्री कमलनाथ जी की सरकार ने माफ किया। श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा के द्वारा फैलाए गए झूठ और दुष्प्रचार के लिए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को माफी मांगनी चाहिए। श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा शासन में किसानों के अनाज का बोनस किसानों को नहीं मिला। फसल बीमा के नाम पर 10 ₹ 20रुपए किसानों में खाते में डालकर शिवराज सिंह चौहान किसानों का मजाक उड़ा रहे हैं। किसानों को अपने अनाज का उचित दाम नहीं मिल पा रहा, खराब फसल का मुआवजा नहीं मिल पा रहा इसलिए मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को किसानों से भी माफी मांगनी चाहिए। श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से आगे बढ़कर केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के विरोध में विधेयक ला रही है। जिसमें किसानों के अनाज का दाम भी उद्योगपति तय करेंगे। मंडियों के निजीकरण के लिए बढ़ा यह कदम भी किसानों के लिए ही घातक होगा। भाजपा सरकार को इस किसान विरोधी विधेयक को वापस लेकर किसानों के हित में नियम बनाने चाहिए। भाजपा किसानों को गुमराह करना बंद कर किसान हित में कार्य करे। डीजल, पेट्रोल, खाद, कीटनाशकों के दाम कम करे ताकि लागत मूल्य कम हो। उनका न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया जाए। किसानों का कर्जा माफ करें अन्यथा किसान विरोधी सरकार को किसान ही सत्ता से साफ करने का कदम  अवश्य उठाएंगे।


No comments